Vastu Tips: सप्ताह के 2 दिन भूलकर न जलाएं अगरबत्ती, घर में छा जाएगी कंगाली!

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, सप्ताह के ऐसे दो दिन होते हैं, जिस दिन अगरबत्ती नहीं जलानी चाहिए। तो आइए इस खबर में जानते हैं आखिर सप्ताह के कौन से ऐसे दो दिन है जिस दिन अगरबत्ती नहीं जलानी चाहिए।

Vastu Tips

Vastu Tips

विज्ञापन

Vastu Tips for Burn Incense: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है। अक्सर हिंदू धर्म को मानने वाले सभी घरों में प्रतिदिन पूजा की जाती है। पूजा के दौरान फूल, फल, दीया, अगरबत्ती आदि चीजें जलाते हैं। पूजा-पाठ में दीपक अगरबत्ती जलाने का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा-पाठ में अगरबत्ती जलाने से घर पर सकारात्मक ऊर्जा आती है। साथ ही घर का वातावरण शुद्ध रहता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगरबत्ती का उपयोग पूजा-पाठ के समय उपयोग किया जाता है, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, सप्ताह के ऐसे दो दिन हैं, जिसमें अगरबत्ती जलाना अशुभ होता है। मान्यता है कि इन दो दिनों में अगरबत्ती जलाने से घर में कंगाली आ जाती है साथ ही पितृ दोष लगता है। लेकिन क्या आपको पता है अगरबत्ती सप्ताह के सातों दिन नहीं जलाने चाहिए। बल्कि दो दिन को छोड़कर 5 दिन ही जलाने चाहिए। तो आज इस खबर में जानेंगे, आखिर सप्ताह के कौन से 2 दिन अगरबत्ती नहीं जलाने चाहिए। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

सप्ताह के दो दिन न जलाएं अगरबत्ती

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सप्ताह के दो दिन यानी मंगलवार और रविवार के दिन भूलकर अगरबत्ती जलाने की मनाही होता है। मान्यता है इन दो दिनों में अगरबत्ती जलाने से घर पर कंगाली छा जाती है साथ ही घर में पितृ दोष लगने लगता है।

जानें क्यों नहीं जलाने चाहिए अगरबत्ती

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगरबत्ती बनाने में बांस का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में शास्त्रों में मंगलवार और रविवार के दिन बांस जलाने की मनाही होती है। मान्यता है कि अगर मंगलवार और रविवार के दिन बांस के अगरबत्ती जलाते हैं, तो घर की शांति भंग हो जाती है। घर में कलह-क्लेश होने लगता है। भाग्य पर भी बुरा असर पड़ता है। घर में दरिद्रता आने लगती है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जाएं फैलने लगती हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ