मकर संक्रांति पर काले या सफेद किस रंग के तिल का दान करना होता है शुभ, जानें यहां

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति के दिन तिल का दान करना बेहद शुभ होता है। लेकिन क्या आपको पता है इस दिन काले या सफेद तिल का दान करना शुभ होता है। अगर नहीं तो आइए इस खबर में विस्तार से जानते हैं।

Makar Sankranti 2024

Makar Sankranti 2024

विज्ञापन

Makar Sankranti 2024: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव उत्तर दिशा की ओर गमन करना शुरू करते हैं। मान्यता है कि इस दिन देवलोक के दरवाजे खुल जाते हैं। यानि शादी-विवाह जैसे शुभ कार्य आरंभ हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव के उत्तरायण होने के बाद सभी देवी देवताओं की शक्ति में वृद्धि होने लगती है। साथ ही कहा जाता है कि इस दिन दिन भी बड़े होने लगते हैं और रातें छोटी होने लगती हैं। मान्यता है कि इस दिन कोई भी पुण्य कार्य करने से फल दोगुना मिलता है साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि भी आती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान करते हैं, साथ ही दान भी करते हैं। मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन किया जाना वाला दान सौ गुना बढ़ जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन उपाय करने से कुंडली की ग्रह दशा भी शांत होने लगती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन काले तिल का दान किया जाता है, जो बेहद शुभ है। लेकिन क्या आपको पता है मकर संक्रांति के दिन काले तिल के अलावा सफेद तिल का भी दान कर सकते हैं या नहीं। अगर आपको नहीं पता हैं, तो आज इस खबर में जानेंगे मकर संक्रांति के दिन काले और सफेद तिल दोनों में सबसे अधिक कौन सा तिल का दान करना शुभ होता है। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

काले तिल का दान

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन काले तिल का दान जरूर करना चाहिए। मकर संक्रांति के दिन काले तिल का विशेष महत्व है। इस दिन सूर्य ग्रह मकर राशि में प्रवेश करते हैं। शास्त्र के अनुसार, मकर राशि शनि देव की राशि है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य और शनि पिता व पुत्र होने के बावजूद भी एक दूसरे से शत्रुता का भाव रखते हैं।

माना गया है कि सूर्य का शनि के घर आकर रहना प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इसलिए मकर संक्रांति के दिन शनि देव से जुड़ी चीजों का दान करना चाहिए। साथ ही उन्हें भोग भी लगाने चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, काले तिल का संबंध शनि देव है, इसलिए मकर संक्रांति के दिन जल में काले तिल डालकर सूर्य देव को अर्घ दिया जाता है। साथ ही काले तिल का दान भी किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से सूर्य और शनि की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही कई तरह के दोष भी दूर होते हैं।

विज्ञापन

सफेद तिल का दान करें या नहीं

मकर संक्रांति के दिन ऐसे तो काले तिल का दान करना बेहद शुभ माना जाता है, लेकिन यदि आपके पास काला तिल नहीं तो सफेद तिल का भी दान सकते हैं। सफेद तिल का संबंध सूर्य देव से होता है। इसलिए मकर संक्रांति के दिन सफेद तिल का दान करने से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है। जिससे घर में धन-धान्य में वृद्धि होती है। साथ ही शनि दोष से भी दूर हो जाता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ