Shatank Yoga: होलिका दहन पर चमकेगा 3 राशियों का नसीब, शुक्र-मंगल संयोग से बरसेगा धन!

Shatank Yoga: होलिका दहन से एक दिन पहले यानी 12 मार्च को शुक्र और मंगल के संयोग से शतांक योग निर्माण हो रहा है। इस योग में शुक्र-मंगल संयोग से 3 राशियों का भाग्य जगमगा सकता है। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी है?

surya-managal-yoga

Shatank Yoga: वैदिक पंचांग के अनुसार, 13 मार्च 2025 को होलिका दहन है। इससे एक दिन पहले यानी 12 मार्च को शुक्र और मंगल के संयोग से एक बेहद शुभ योग का निर्माण हो रहा है, जिसे शतांक योग कहते हैं। यह एक शुभ योग है, जो तब बनता है जब दो ग्रह एक-दूसरे से 100 डिग्री की दूरी पर स्थित होते हैं। इसे शतमक योग या शतांश योग भी कहा जाता है। अंग्रेजी में इसे Centile Combination या 100° Combination कहा जाता है।

विज्ञापन

शुक्र-मंगल शतांक योग का राशियों पर असर

शुक्र ग्रह धन, ऐश्वर्य, प्रेम, कला और भौतिक सुखों के कारक हैं, वहीं मंगल साहस, पराक्रम, ऊर्जा, शारीरिक बल, चल-अचल सम्पति आदि के दाता ग्रह हैं। 12 मार्च को जब ये दोनों ग्रह शतांक योग बनाएंगे, तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर विशेष रूप से सकारात्मक पड़ने के योग दर्शा रहा है। यह संयोग 3 भाग्यशाली राशियों के लिए आर्थिक उन्नति, सुख-समृद्धि, और नई सफलताओं के द्वार खोलने वाली होगी। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह समय कार्यक्षेत्र में उन्नति और सफलता लेकर आएगा। शुक्र और मंगल का संयोग आपके कार्यस्थल पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी और आपके काम की प्रशंसा होगी। इस योग के कारण आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। निवेश के मामले में भी यह समय शुभ है। आपको लाभदायक सौदों के अवसर मिल सकते हैं। शुक्र के प्रभाव से आपके रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और प्रेम संबंधों में भी सुधार होगा।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय धन प्राप्ति के योग बन रहा है। शुक्र और मंगल का संयोग आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। आपको नौकरी या व्यवसाय में वेतन वृद्धि या बोनस मिल सकता है। मंगल के प्रभाव से आपमें साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। इस समय आपके निर्णय सही और सटीक होंगे। शुक्र के कारण आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके काम की सराहना होगी और आप समाज में सम्मान पाएंगे।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय व्यापार में लाभदायक साबित होगा। शुक्र और मंगल का संयोग आपके व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। नए ग्राहक और व्यापारिक संबंध बनेंगे। यदि आप छात्र हैं, तो यह समय शिक्षा के क्षेत्र में सफलता दिलाएगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। शुक्र के प्रभाव से आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ