Grah Gochar 2024: अक्टूबर का महीना ग्रहों के राशि-नक्षत्र परिवर्तन और नवग्रहों की चाल के लिहाज से बेहद खास है। महीने की शुरुआत में ही कई बड़े ग्रहों का गोचर हो रहा है, जिसके प्रभाव से शुभ और अशुभ योग का महासंयोग बनेगा। वैदिक पंचांग के अनुसार, 8 अक्टूबर 2024 को शुक्र और मंगल की दृष्टि से नवपंचम योग का निर्माण हो रहा है। शुक्र को कला और धन का स्वामी माना जाता है, जबकि मंगल पराक्रम, शक्ति और साहस के कारक ग्रह हैं। इस बार इन दोनों ग्रह के संयोग से बना नवपंचम योग का शुभ और अशुभ प्रभाव देश-दुनिया और प्रकृति पर गहरा पड़ेगा। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनके ऊपर शुक्र-मंगल की अशुभ दृष्टि आने वाले कुछ दिनों तक रहेगी।
शुक्र-मंगल की दृष्टि का राशियों पर असर
वृषभ राशि
शुक्र-मंगल की दृष्टि का अशुभ प्रभाव वृषभ राशि के जातकों के ऊपर पड़ेगा। कारोबारियों की नई डील के पूरा न होने के कारण उन्हें भारी नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का पूर्ण फल नहीं मिलेगा, जिसके कारण मन आने वाले कुछ दिनों तक बेचैन रहेगा। शेयर ट्रेडिंग करने वाले जातकों को मुनाफा होने की जगह भारी नुकसान हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Grah Gochar: बुध-शुक्र कृपा से 4 दिन बाद जागेगा 3 राशियों का भाग्य, लक्ष्मी नारायण योग से होंगे मालामाल!
तुला राशि
नवपंचम योग का अशुभ प्रभाव तुला राशि के जातकों के प्रेम जीवन पर पड़ सकता है। पुराने निवेश से कारोबारियों को मनचाहा मुनाफा नहीं होगा, जिसके कारण भविष्य की योजनाएं असफल रह जाएंगी। नौकरीपेशा जातकों को भी पदोन्नति का शुभ समाचार इस समय नहीं मिलेगा। इसके अलावा सेहत भी खराब हो सकती है, जिसके चक्कर में अच्छे-खासे पैसे खर्च हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में बनी सुख-शांति तुला राशि के जातकों की गलतियों के कारण भंग हो सकती है।
मीन राशि
ऑफिस में नौकरीपेशा जातकों की प्रतिभा की सराहना नहीं होगी, जिसके कारण इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास में कमी आएगी। धन कमाने के नए अवसर आने वाले कुछ दिनों तक कारोबारियों को नहीं मिलेंगे, जिसके कारण आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना नहीं है। शादीशुदा जातकों के पार्टनर संग संबंध मजबूत होने की जगह दिन-प्रतिदिन कमजोर होते जाएंगे, जिसके कारण घर का माहौल भी अनुकूल नहीं रहेगा।
ये भी पढ़ें- Navratri 2024: अष्टमी-नवमी पर बने 3 अद्भुत संयोग से 3 राशियों को होगा लाभ, धन की देवी करेंगी पैसों की बारिश!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
15 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
16 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
18 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
21 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines