Grah Gochar: बुध-शुक्र कृपा से 4 दिन बाद जागेगा 3 राशियों का भाग्य, लक्ष्मी नारायण योग से होंगे मालामाल!

Grah Gochar: 10 अक्टूबर, 2024 से तुला राशि में बुध गोचर से उनकी युति शुक्र ग्रह से हो रही है। इस युति को वैदिक ज्योतिष में लक्ष्मी नारायण योग कहा गया है। आइए जानते हैं, इस शुभ योग से किन 3 राशियों के जातकों के जीवन पर इसका सबसे अधिक सकारात्मक असर पड़ेगा?

budh-shukra-yuti

Grah Gochar: वैदिक ज्योतिष में दैत्याचार्य शुक्र को धन, वैभव, ऐश्वर्य, सौंदर्य, आकर्षण, प्रेम, कामसुख आदि का स्वामी ग्रह माना गया है। वहीं ग्रहों के राजकुमार बुध बुद्धि, विवेक, वाणी, व्यापार, धन लाभ, एकाग्रता, बौद्धिक क्षमता, मनोरंजन, हास्य-व्यंग्य आदि के स्वामी ग्रह हैं। शुक्र ग्रह 13 अक्तूबर, 2024 तक अपनी मूल त्रिकोण राशि तुला राशि में रहने वाले हैं। वहीं, 10 अक्टूबर को सुबह 11 बजकर 25 पर बुध भी इसी राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, तुला राशि में बुध और शुक्र की युति से ‘लक्ष्मी नारायण योग’ का निर्माण हो रहा है। जैसा कि नाम से पता चल रहा है कि यह योग शुभ और फलदायी है। जी हां, बुध और शुक्र की युति होने से अनेक राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। लंबे समय से उनके अटके और रुके काम पूरे होने के साथ-साथ उनके धन-धान्य और सुख समृद्धि की वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं, तुला राशि में लक्ष्मी नारायण योग बनने से किन 3 राशियों के जातकों के जीवन पर इसका सबसे अधिक सकारात्मक असर पड़ेगा?

विज्ञापन

लक्ष्मी नारायण योग का राशियों पर असर

वृषभ राशि

तुला राशि में बुध-शुक्र युति से बने लक्ष्मी नारायण योग के प्रभाव से वृषभ राशि के जातकों के आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। साथ ही आप अधिक क्रिएटिव बनेंगे। आपमें नए विचारों का उदय होगा। साथ ही आप मानसिक रूप से शांत और स्थिर रहेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा। इस योग के असर से आपके आमदनी के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा जातकों को सर्विस में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। आपके कलीग के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। आपके मैरिड लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। लव लाइफ में भी मजबूती आएगी।

विज्ञापन

सिंह राशि

लक्ष्मी नारायण योग सिंह राशि के जातकों के जीवन को कई रूपों में प्रभावित कर सकता है। आपके शारीरिक बल और शारीरिक ऊर्जा में वृद्धि होगी। आप सकारात्मक विचारों से भरे रहेंगे और लक्ष्य के प्रति अधिक सक्रिय रहेंगे। आपके व्यापार में वृद्धि होगी और आपको नए ग्राहक मिल सकते हैं। आपकी कारोबारी यात्राएं सफल रहेंगी। आपके कर्ज कम होंगे और लेनदेन सुचारू रूप से चलेंगे। उद्योग-धंधों में लाभ होगा। खुदरा व्यवसाय में वृद्धि होगी। स्टूडेंट जातकों को अपनी पढ़ाई में सफलता मिलेगी। इस योग के शुभ असर से आपकी चल-अचल संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। आपके पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी।

कन्या राशि

तुला राशि में बने लक्ष्मी नारायण योग से कन्या राशि के जातकों के जीवन में काफी सकारात्मक बदलाव आने के योग हैं। आप पहले से अधिक संवेदनशील होंगे। आपकी एकाग्रता में सुधार होगा और आपकी कलात्मक प्रतिभा में वृद्धि होगी। आमदनी के स्रोतों में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपकी नौकरी में स्थिरता आएगी और आपका प्रमोशन हो सकता है। आप नया मकान या गाड़ी खरीद सकते हैं। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्टूडेंट जातकों उनकी पढ़ाई में सफलता मिलेगी। बड़े भाई-बहनों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। वैवाहिक जीवन में रोमांस बढ़ेगा। स्वास्थ्य का साथ प्राप्त होगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष  शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ