Shukra Gochar: टूटी शुक्र-शनि की युति, गुरु-शुक्र का हुआ मेल, इन राशियों की लाइफ में होगा बड़ा खेल

Varshik Rashifal 2023, 2023 Rashifal, Shukra Gochar, Shukra Gochar 2023, Yearly Rashifal 2023
विज्ञापन

Shukra Gochar: समस्त सुखों के दाता और भोग-विलास तथा ऐश्वर्य का कारक शुक्र ग्रह ने राशि परिवर्तन कर लिया है। शुक्र ग्रह ने हाल ही में 15 फरवरी को कुंभ राशि से निकल कर मीन राशि में प्रवेश किया है। ऐसा करने से शुक्र और शनि की युति भी समाप्त हो गई है और गुरु के साथ युति बनी है।

आचार्य अनुपम जौली के अनुसार गुरु शुक्र की युति समस्त राशियों पर अपना प्रभाव डालेगी। जानिए किन राशियों के लिए यह गोचर शुभ रहने वाला है।

विज्ञापन

इन राशियों के लिए शुभ रहेगा शुक्र का राशि परिवर्तन (Shukra Gochar)

वृषभ राशि

शुक्र का गोचर वृषभ राशि के ग्यारहवें भाव में होगा। इससे इनकी इनकम बढ़ेगी और अब तक अटके हुए सभी कार्य पूरे होंगे। बहुत जल्दी ये कोई वाहन भी खरीद सकते हैं और इनकी लव लाइफ भी काफी बेहतर और रोमांटिक रहेगी।

कर्क राशि

शुक्र का गोचर कर्क राशि के लिए भी एक साथ कई खुशखबरियां लेकर आ रहा है। यह गोचर कर्क राशि के नवें घर में होगा। ऐसे में पैसे की तंगी दूर होगी। जॉब भी चेंज होने के योग बन रहे हैं, भाग्य हर प्रकार से साथ देगा, यदि व्यापार करते हैं तो व्यापार के विस्तार का भी योग बन रहा है।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के सातवें भाव में शुक्र का गोचर होगा। ऐसे में पार्टनर के साथ संबंध अच्छे होंगे। यदि आप पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं या जीवनसाथी के नाम से व्यापार करते हैं तो उसमें जबरदस्त मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। कारोबार में भी वृद्धि होगी। जॉब करते हैं तो बहुत जल्द प्रमोशन भी संभव है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ