Shukra Gochar: ज्योतिष में शुक्र को दैत्यगुरु और भोग-विलास तथा संपन्नता का कारक ग्रह माना गया है। वहीं दूसरी ओर शनि को न्याय का देवता माना गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार हाल ही 29 दिसंबर को शुक्र ने मकर राशि में प्रवेश किया है। यहां पर शनि पहले से विराजमान है। ऐसे में दोनों ग्रहों की आपसी युति बन रही है। इस युति का सभी राशियों पर समान रूप से प्रभाव होगा, हालांकि यह प्रभाव पॉजिटिव या नेगेटिव हो सकता है।
आचार्य अनुपम जौली के अनुसार शनि और शुक्र की युति होना कई कारणों से बहुत खास है। दोनों ही ग्रह अपने आप में अत्यधिक शक्तिशाली हैं और व्यक्ति के जीवन को बदलने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में शनि और शुक्र की युति जिन राशियों के लिए सबसे ज्यादा शुभ रहेगी, जानिए उनके बारे में
यह भी पढ़ें: Namak ke Totke: पल भर में किस्मत बदलने की ताकत रखते हैं ‘नमक के ये उपाय’
शुक्र-शनि की युति इन राशियों पर दिखाएगी अपना असर (Shukra Gochar)
मिथुन (Mithu Rashifal 2023)
शनि और शुक्र की परस्पर बनने वाली युति मिथुन राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाली है। उनकी ऐसी इच्छाएं जो लंबे समय से पूरी नहीं हो पा रही थीं, अब पूरी होंगी। मिथुन राशि वालों के लिए सपने पूरे होने का समय आ चुका है। बहुत जल्दी उनकी इनकम भी एकदम से बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी। उनके मान-सम्मान और धन-संपत्ति में भी जबरदस्त ग्रोथ दिखाई देगी।
कन्या (Kanya Rashifal 2023)
शनि और शुक्र की युति कन्या राशि वालों के लिए अच्छे दिन लेकर आई हैं। वे अब तक कई तरह की समस्याओं में घिरे हुए थे। अब उन्हें उन सभी से मुक्ति मिल जाएगी। अगर पहले कोई इन्वेस्टमेंट किया है, तो उससे भी लाभ मिलने लगेगा। लंबे समय से किए जा रहे प्रयास भी अब सुखद फल देने लगेंगे।
यह भी पढ़ें: आपकी हर मनचाही इच्छा पूरी करेंगे ज्योतिष के ये आसान टोटके
मकर (Makar Rashifal 2023)
शुक्र और शनि की यह युति मकर राशि में ही बन रही है। ऐसे में मकर राशि वालें ही इससे सर्वाधिक प्रभावित होंगे। कहीं पर फंसा हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। यदि आपने उधार लिया हुआ है तो वह भी चुकाने का वक्त आ चुका है। सभी तरह की आर्थिक समस्याएं अब दूर होंगी और पारिवारिक जीवन भी अच्छा रहेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
10 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
16 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines