हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Shukra Gochar 2024: 71 दिन तक इन 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनि और शुक्र, हर काम में मिलेगी सफलता!

Shukra Gochar 2024: आज से 71 दिन बाद कला के कारक ग्रह शुक्र कुंभ राशि में गोचर करेंगे। जहां पर पहले से कर्मफल दाता शनिदेव मौजूद हैं। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिनके जातकों के लिए ये गोचर शुभ रहेगा।

विज्ञापन
इन 3 राशियों को होगा महालाभ!

Shukra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में प्रत्येक ग्रह का खास महत्व है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में मात्र एक ग्रह की स्थिति भी मजबूत होती है, तो उसका सकारात्मक प्रभाव उनके जीवन पर पड़ता है। खासकर जिन लोगों के ऊपर कर्मफल दाता शनि और कला के कारक ग्रह शुक्र मेहरबान होते हैं, उनके जीवन में सदा खुशहाली बनी रहती है। किसी भी चीज को हासिल करने के लिए उन्हें ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। हालांकि जब-जब शनि और शुक्र का गोचर या युति होती है, तो उसका सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर पड़ता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, कर्मफल दाता शनि देव इस समय कुंभ राशि में विराजमान हैं। जहां पर वह 29 मार्च 2025 तक मौजूद रहेंगे। हालांकि इस बीच 28 दिसंबर 2024 को रात 11 बजकर 48 मिनट पर शुक्र देव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र कुंभ राशि में 28 जनवरी 2025 तक मौजूद रहेंगे। ऐसे में 28 दिसंबर को शनि और शुक्र की युति होगी। चलिए जानते हैं आने वाले 71 दिन तक किन तीन राशियों पर शुक्र और शनि देव मेहरबान रहेंगे।

वृषभ राशि

आज से आने वाले 71 दिनों तक वृषभ राशि के जातकों के ऊपर शनि देव और शुक्र ग्रह मेहरबान रहेंगे। भाग्य से मिल रहे साथ के कारण युवा वर्ग को हर काम में सफलता मिलेगी। इसके अलावा धन कमाने के भी कई नए अवसर मिलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी। नौकरीपेशा जातकों की मनचाही कंपनी में जॉब लग सकती है। जहां पद में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2024: मंगल की राशि में चंद्र ने किया गोचर; 3 राशियों की होगी मौज, पैसों से भरेगी तिजोरी!

सिंह राशि

शुक्र और शनि देव की कृपा के कारण सिंह राशि के जातकों को जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल हो सकता है। करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को पद वृद्धि का शुभ समाचार मिल सकता है। इसके अलावा आय में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। जो लोग खुद का बिजनेस खोलना चाहते हैं, जल्द ही उनका सपना सच हो सकता है।

विज्ञापन

मीन राशि

आर्थिक स्थिति में सुधार आने के कारण मीन राशि के जातकों का मूड आने वाले कुछ दिनों तक अच्छा रहेगा। छात्रों के मन में करियर को लेकर चल रही उथल-पुथल शांत होगी। शादीशुदा जातकों की कोई इच्छा उनका साथी पूरा कर सकता है। इसके अलावा दोस्तों या परिवारवालों के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए जल्द शादी का रिश्ता आ सकता है।

ये भी पढ़ें- Chandra Mangal Yuti 2024: 23 अक्टूबर से इन 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें! चंद्र-मंगल की युति करेगी परेशान

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola