Shukra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में शुक्र देव को धन, प्यार, लग्जरी लाइफ, भौतिक सुख और सुंदरता का स्वामी माना गया है। जब-जब शुक्र का राशि या नक्षत्र परिवर्तन होता है, तो उसका मिलाजुला प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। साल 2024 में 27 अक्टूबर को प्रात: काल 01:15 मिनट पर शुक्र ने ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। बुध देव को ज्येष्ठा नक्षत्र का स्वामी माना जाता है।
शुक्र के बुध के नक्षत्र में गोचर करने से 12 में से 3 राशियों के जातकों को इन दोनों ग्रहों की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिससे उनके करियर, सेहत, लव लाइफ और आमदनी पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं इस बार शुक्र और बुध की कृपा से किन तीन राशियों के जातकों की दिवाली खुशियों से भर जाएगी।
शुक्र गोचर का राशियों पर प्रभाव
कर्क राशि
शुक्र के बुध के नक्षत्र में गोचर करने से कर्क राशि के जातकों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आएगा। छात्र वर्ग खुद को स्थिर महसूस करेंगे। माता-पिता और दोस्तों के साथ संबंध मधुर होंगे। इसके अलावा मित्रों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान भी बन सकता है। नौकरीपेशा जातक अपने करियर से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेंगे, जो आने वाले दिनों में उनके लिए काफी लाभदायक रहेगा। इसी के साथ आय के नए स्रोत भी खुलेंगे।
ये भी पढ़ें- Zodiac Signs: दिवाली से पहले इन 3 राशियों की पैसों से भरेगी झोली! मंगल-चंद्र गोचर से बना नीचभंग राजयोग
तुला राशि
प्रेम के कारक ग्रह का गोचर करना तुला राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा। शादीशुदा जातकों के प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी। इसके अलावा घरवालों के साथ संबंध भी मधुर होंगे। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के रिश्ते में मजबूती आएगी। व्यापार में नुकसान होने की जगह बड़ा मुनाफा होने की संभावना है। कार्यस्थल पर यदि तनाव का माहौल बना है, तो परिस्थिति के सामान्य होने की उम्मीद है। कलीग संग चल रहे मतभेद दूर होंगे।
कुंभ राशि
बुध के नक्षत्र में शुक्र का गोचर करना कुंभ राशि के जातकों के लिए सही रहेगा। दुकानदारों की सेल में वृद्धि होगी, जिससे मुनाफा बढ़ेगा। कारोबारियों की यात्राएं लाभदायक रहेंगी। दिवाली से पहले कारोबार का विस्तार होना तय है। स्टूडेंट जातकों के करियर पर शुक्र गोचर का नेगेटिव प्रभाव नहीं पड़ेगा। परीक्षा में अच्छे अंक हासिल होंगे। मैरिड लाइफ में चल रही परेशानियों से कुंभ राशि के जातकों को छुटकारा मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: दिवाली से पहले इन 5 उपायों को करने से बढ़ेगा बैंक बैलेंस! जानें पंडित सुरेश पांडेय से
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
5 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines