Kaalchakra: दिवाली से पहले इन 5 उपायों को करने से बढ़ेगा बैंक बैलेंस! जानें पंडित सुरेश पांडेय से

Kaalchakra News24 Today: दीपावली का त्योहार आ गया है। यदि इस दौरान कोई व्यक्ति सच्चे मन से माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय करता है, तो उसको सदा-सदा के लिए पैसों की कमी से मुक्ति मिल सकती है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं दिवाली के महाउपायों के बारे में।

Kaalchakra News24 Today

पैसों की कमी से मिलेगा छुटकारा!

विज्ञापन

आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको दिवाली से पहले करने वाले 5 ऐसे प्रभावशाली उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से आपको पैसों की कमी से लेकर गृह क्लेश से छुटकारा मिल सकता है।

विज्ञापन

दिवाली से पहले जरूर करें ये उपाय

  • दिवाली से दो से तीन दिन पहले अपने घर के मंदिर में मां लक्ष्मी की ऐसी मूर्ति स्थापित करें, जिसमें वो भगवान विष्णु के साथ बैठी हैं। दिवाली तक रोजाना माता रानी की पूजा करें। एक सुपारी पर कलावा लपेटें और उसे मां लक्ष्मी के सामने रख दें। उसके ऊपर अक्षत, कुमकुम और फूल अर्पित करें। दिवाली के दूसरे दिन इस सुपारी को अपनी तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से यकीनन ही आपको कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। इसके अलावा धन लाभ होने की भी संभावना है।
  • दिवाली से पहले मंगलवार के दिन एक दीपक लें। उसमें सरसों का तेल और एक लौंग डालें। फिर उस दीपक से हनुमान जी की आरती करें। इस उपाय से आपको हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होगी। साथ ही कर्ज और पैसों की कमी से छुटकारा मिल सकता है।
  • आज से लेकर दिवाली तक रोजाना घर में सरसों के तेल का एक दीपक उस जगह जलाएं, जहां सबसे ज्यादा अंधेरा रहता है। इससे आपको वास्तु दोष से छुटकारा मिलेगा। साथ ही पैसों की बचत भी होगी।
  • दिवाली से पहले अशोक के पेड़ के पत्तों से तोरण बनाए और उसे घर के मुख्य द्वार पर लगा दें। इससे आपके घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और बुरी नजर भी नहीं लगेगा। इसके अलावा घर में माता लक्ष्मी का वास होने से पैसों की कमी से भी छुटकारा मिल सकता है।
  • आज से लेकर दिवाली तक के दिन तक पीली कौड़ियां माता लक्ष्मी को अर्पित करें। 9 मुखी घी का दीपक रोजाना लक्ष्मी मंदिर में जलाएं। इससे आपके घर में बरकत होगी। साथ ही पैसों की कमी से मुक्ति मिलेगी।

माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के अन्य उपायों के बारे में यदि आप जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ