Shukra Gochar: नए साल के ठीक 3 दिन पहले 29 दिसंबर को शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करेगा। इस दिन शुक्र गोचर कर मकर राशि में प्रवेश करेगा। यहां पर पहले से विराजमान शनि के साथ वह युति बना रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार शुक्र और शनि का यह संयोग सभी राशियों के लिए शुभ नहीं रहने वाला है।
शुक्र को भोग, विलास और ऐश्वर्य का कारक माना गया है जबकि शनि न्याय का ग्रह है। ऐसे में शनि का शुक्र के साथ आना कई राशियों के जीवन को पूरी तरह से पलट कर रख देगा। जानिए यह संयोग किन राशियों के लिए भारी पड़ने वाला है।
यह भी पढ़ेंः पैसों की तंगी से हैं परेशान तो इन उपायों से दूर होगी मुश्किल, पैसे की होगी बारिश
शुक्र और शनि की युति इन राशियों के लिए रहेगी नुकसानकारक (Shukra Gochar)
मिथुन (Mithun Rashifal 2023)
मकर राशि में शुक्र का आना मिथुन राशि के लिए आर्थिक दृष्टि से खराब होगा। खर्चें बहुत ज्यादा बढ़ जाएंगे, इनकम कम होगी। मैरिड कपल्स या जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उन्हें भी रिश्ते में मनमुटाव का सामना करना पड़ेगा। हेल्थ के लिए भी समय ठीक नहीं है। बेहतर होगा कि आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अपने आपको ज्यादा स्ट्रेस न दें और धैर्यपूर्वक सही समय का इंतजार करें।
कर्क (Kark Rashifal 2023)
ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार शुक्र का यह गोचर कर्क राशि के आठवें भाव में होगा। ऐसे में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। कॅरियर के लिहाज से संभल कर रहने का समय है। शुक्र – शनि की इस युति से आपकी फैमिली लाइफ भी डिस्टर्ब होगी। लाइफ पार्टनर के साथ कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए सलाह है कि आप कोई भी काम करते समय पहले अच्छी तरह से सोचें, समझें, उसके बाद ही करें।
यह भी पढ़ेंः 29 दिसंबर को होगा शुक्र का गोचर, इन 5 राशियों की मनचाही मुराद पूरी करेगा
वृश्चिक (Vrishchik Rashifal 2023)
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह गोचर नुकसानदेह रहेगा। उनकी नौकरी पर आंच आ सकती है। ध्यान रखें कि जब तक नई नौकरी न मिलें, तब तक मौजूदा जॉब नहीं छोड़नी है। आपको पैसे की तंगी से भी जूझना पड़ सकता है। अपनी और अपने लाइफ पार्टनर की हेल्थ का ध्यान रखें। ऑफिस में भी कामकाज के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचें।
धनु (Dhanu Rashifal 2023)
शनि के साथ शुक्र का आना धनु राशि के लिए किसी भी तरह से उपयुक्त नहीं है, खास तौर पर पैसे के मामले में। यदि आप पैसों का लेनदेन कर रहे हैं तो संभल कर रहें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। ज्योतिषियों के अनुसार प्राइवेट जॉब करने वालों के लिए समय कष्टकारक बना हुआ है। व्यापारियों के लिए अभी चुपचाप कड़ी मेहनत करने का समय है। अनावश्यक चिंता आपको स्ट्रेस और डिप्रेशन का शिकार बना सकती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 hr agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
4 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines