Shukra Gochar 2024: राजाओं जैसी जिंदगी जिएंगी ये 3 राशियां, दिसंबर में शुक्र के डबल राशि परिवर्तन से बरसेगा धन!

Shukra Gochar 2024: दिसंबर में शुक्रदेव दो बार राशि बदलकर 3 भाग्यशाली राशियों की किस्मत चमकाने वाले हैं! इन 3 राशियों के लिए यह समय सोने जैसा चमकने वाला साबित होगा। इससे इनका केवल दिसंबर ही नहीं नया साल भी धन, वैभव और खुशियों से भरा होगा। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं?

shukra-december-gochar

Shukra Gochar 2024: ज्योतिषाचार्यों के आकलन के मुताबिक, ग्रहों के गोचर, युति, योग-संयोग के मामले में दिसंबर 2024 का महीना भी नवंबर से कम धमाकेदार नहीं रहनेवाला है। इसका आगाज दिसंबर की पहली और दूसरी तारीखों से हो रहा है। 1 दिसंबर को जहां बुध अपनी चाल की दिशा बदलकर उत्तरमार्गी हो रहे हैं, वहीं 2 दिसंबर, 2024 को शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन कर अपनी चाल बदलेंगे। आइए जानते हैं, शुक्र ग्रह दिसंबर की किन-किन तारीखों में डबल राशि गोचर करेंगे।

विज्ञापन

शुक्र के साये में पलेगा-बढ़ेगा दिसंबर

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, पूरे दिसंबर महीने में शुक्र से प्रभाव का बोलबाला रहेगा। सोमवार 2 दिसंबर, 2024 को दोपहर में 12 बजकर 5 मिनट पर शुक्र ग्रह धनु राशि से निकल कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं महीने के आखिर में शुक्र एकबार फिर राशि परिवर्तन करेंगे। शनिवार 28 दिसंबर, 2024 को शुक्रदेव रात में 11 बजकर 48 मिनट पर मकर को छोड़कर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष दृष्टिकोण से देखा जाए, तो प्रतीत होता है कि दिसंबर 2024 का महीना शुक्र ग्रह के साये में पलेगा-बढ़ेगा।

विज्ञापन

शुक्र के डबल राशि परिवर्तन का राशियों पर असर

वैदिक ज्योतिष के एक सबसे शुभ ग्रह शुक्र धन, वैभव, ऐश्वर्य, सौंदर्य, आकर्षण, प्रेम, कामसुख, शारीरिक कांति, मनमोहक व्यक्तित्व आदि के कारक यानी स्वामी और नियंत्रक ग्रह हैं। शुक्र जब भी राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो जीवन के इन सभी पहलुओं पर व्यापक और सीधा असर होता है। दिसंबर में शुक्र के डबल राशि परिवर्तन का असर यूं तो सभी राशियों पर होगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के लिए यह उनके भाग्योदय का समय हो सकता है। इनके जीवन में भरपूर मात्रा में धन, प्यार और खुशियां आने वाली हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं, जो शुक्र की कृपा से धन की बारिश में भीगने वाले हैं?

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र ही हैं। इस राशि के जातक शुक्र के डबल गोचर के दौरान बेहद आत्मविश्वासी और सकारात्मक महसूस करेंगे। उनकी आकर्षक व्यक्तित्व और आकर्षण में वृद्धि होगी। वे जीवन के सुखों का भरपूर आनंद लेंगे। नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। बॉस से संबंध मधुर रहेंगे। कलीग के साथ तालमेल बेहतर होगा। ट्रांसफर के योग भी बन सकते हैं जो आपके करियर के लिए फायदेमंद होंगे। धन लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। निवेश से अच्छा लाभ होगा। व्यापार में वृद्धि होगी। व्यापारिक यात्राएं लाभदायक होंगी।

यह समय आकस्मिक धन लाभ का हो सकता है। आपकी लॉटरी लग सकती है या कोई पुरस्कार मिल सकता है। इस धन से वे आपके लाइफस्टाइल का लेवल ऊंचा हो सकता है। जो काम पिछले कुछ समय से रुके हुए थे, वे अब पूरे होने लगेंगे। लव लाइफ में नया जोश आएगा। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। विवाहित लोगों के बीच प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ संबंध मजबूत होंगे।

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि के स्वामी ग्रह जातक इस दौरान बेहद रचनात्मक और संचार कुशल रहेंगे। वे अपने विचारों को प्रभावी ढंग से व्यक्त कर पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में मान्यता मिलेगी। बॉस और अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। सैलरी में वृद्धि की प्रबल संभावना है। धन लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। लेखन, संचार या मार्केटिंग से जुड़े क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा। नए उत्पाद या सेवाएं लॉन्च करने के लिए यह समय अच्छा है। कारोबारी मीटिंग्स सफल रहेंगी। नए ग्राहक मिलेंगे। मुनाफा बढ़ेगा।

आकस्मिक धन प्राप्ति से लाइफ में शानदार बदलाव आएंगे, भारी राशि का कोई पुराना कर्ज वापस मिल सकता है। इस धन से आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे। मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। तनाव कम होगा।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक इस दौरान बेहद जागरूक और निर्णायक बनेंगे। आप आपकी ऊर्जा का उचित उपयोग कर जीवन की नई ऊंचाइयां छू सकते हैं। नौकरी में स्थिरता आएगी। बॉस से सहयोग मिलेगा। साथ काम करने वालों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। घर से जुड़े कार्यों से धन लाभ होगा। व्यापार में स्थिरता आएगी। पुराने ग्राहकों से अच्छा लाभ होगा। परिवार के साथ यात्राएं सुखद रहेंगी। परिवार के साथ समय बिताने में आनंद आएगा।

व्यापार में इतना लाभ होगा कि आप धन संभाल नहीं पाएंगे। आपको पैतृक संपत्ति से भी लाभ होने की प्रबल संभावना है। घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है। बिगड़े हुए काम भी सुधरेंगे। घर से जुड़े काम पूरे होंगे। परिवार के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे। माता-पिता और भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी। विवाहित लोगों के बीच विश्वास बढ़ेगा।स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खान-पान पर ध्यान देने से स्वास्थ्य और बेहतर होगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ