Shukra Gochar 2025: प्रेम-आकर्षण के स्वामी ग्रह शुक्र के मेष गोचर का 12 राशियों के लव लाइफ पर होगा ये असर, जानें

Shukra Gochar 2025: 31 मई 2025 से शुक्र ग्रह मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। इस राशि में शुक्र गोचर से प्रेम, आकर्षण और संबंधों में तीव्रता आने की संभावना है, क्योंकि मंगल की अग्नि राशि में शुक्र का प्रवेश भावनात्मक संबंधों में जोश और जुनून बढ़ाता है। आइए जानते है, इस गोचर से 12 राशियों के रिश्तों और लव लाइफ पर क्या होगा?

shukra-gochar-impact-on-relationship-and-love-life

Shukra Gochar 2025: शनिवार, 31 मई 2025 को सुबह 11:42 बजे सुख, सौंदर्य, प्रेम और वैभव के कारक और स्वामी ग्रह शुक्र, मीन राशि को छोड़कर मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं। यह गोचर वैदिक ज्योतिष में एक विशेष महत्व रखता है। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, शुक्र ग्रह को ज्योतिष में भोग-विलास, कला, संबंधों, विलासिता, आकर्षण और सौंदर्य का प्रतिनिधि माना जाता है।

विज्ञापन

जब यह ग्रह मेष, जो कि मंगल की अग्नि तत्व वाली राशि है, में प्रवेश करता है, तो इस गोचर के दौरान व्यक्ति के भीतर आकर्षण, आत्मविश्वास और प्रेम की तीव्रता में वृद्धि देखी जा सकती है। साथ ही, कला, फैशन, संबंधों और व्यक्तिगत अभिव्यक्ति के क्षेत्र में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार होता है। आइए जानते हैं, शुक्र के इस गोचर से सभी 12 राशियों के रिश्तों और लव लाइफ पर क्या असर होगा?

विज्ञापन

मेष राशि

शुक्र आपकी ही राशि में गोचर करेगा, इसलिए यह समय प्रेम और आकर्षण से भरपूर रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, और आप आकर्षण का केंद्र बनेंगे। नए रिश्तों की शुरुआत संभव है। अहंकार और हड़बड़ी से बचें।

विज्ञापन

वृषभ राशि

इस दौरान वृषभ राशि के पुराने संबंधों की समीक्षा होगी। छुपे हुए प्रेम या गुप्त आकर्षण सामने आ सकते हैं। एक्स पार्टनर से जुड़ाव या पुरानी यादें सताएंगी। अफेयर से बचें, भावनाओं को स्पष्ट रखें।

मिथुन राशि

दोस्ती से प्रेम में बदलने के योग बन रहे हैं। सोशल नेटवर्किंग या ग्रुप्स से कोई खास व्यक्ति जीवन में आ सकता है। अपनी बातचीत और वादों में स्पष्टता रखें। इससे संबंध मधुर रहेंगे।

विज्ञापन

कर्क राशि

यह समय कर्क राशि वालों के लव लाइफ में स्थिरता लाने का समय है। करियर से जुड़ी किसी मुलाकात से प्रेम की शुरुआत हो सकती है। काम और प्यार में संतुलन बनाए रखें। आपके संबंध को परिवार की सहमति मिलेगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप या ट्रैवल के दौरान किसी से मिल सकते हैं। नए अनुभवों के लिए मन उत्साहित रहेगा। भावनाओं में बहने से पहले स्थिर सोचें और फिर निर्णय लें।

विज्ञापन

कन्या राशि

शुक्र के इस गोचर से कन्या राशि वालों के गहरे भावनात्मक संबंध बनने के संकेत हैं। यदि पहले से रिश्ता है तो यह और मजबूत होगा। शारीरिक आकर्षण भी बढ़ेगा। ईर्ष्या और शक से बचें।

तुला राशि

तुला राशि के शादीशुदा लोगों के लिए समय रोमांटिक रहेगा। अविवाहितों को कोई खास पार्टनर मिल सकता है। शुक्र तुला के लिए शुभ फल देता है। पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी न करें।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

शुक्र के मेष राशि में गोचर से वृश्चिक राशि के जातकों के कार्यस्थल पर किसी से संबंध बनने के संकेत हैं। किसी सहयोगी के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ अलग रखें।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों की लव लाइफ में में नया उत्साह, मजा और रोमांस आएगा। यह समय डेटिंग के लिए अनुकूल समय है। गंभीर रिश्ते में जल्दबाजी न करें। रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए यह खुशी का समय है। आप परिवार की मंजूरी से रिश्ते आगे बढ़ सकते हैं। घर में प्रेम के कारण सकारात्मक माहौल बनेगा। भावनाओं को दबाकर न रखें, जो सही है उसे विनम्रता से जरूर कह दें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के कम्युनिकेशन में सुधार से रिश्तों में मिठास आएगी। कोई करीबी मित्र अचानक दिल के करीब आ सकता है। बातचीत में गलतफहमियों से बचें। मैरिड लाइफ में साथी का सहयोग बना रहेगा।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार से प्रेम जीवन में सुख-सुविधा बढ़ेगी। रिश्ते में खर्च भी हो सकता है। प्रेम में पैसों को प्राथमिकता न दें। लव पार्टनर कोई यादगार गिफ्ट दे सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ