Shukra Gochar 2025: मई में शुक्र के डबल गोचर से इन 3 राशियों को होगा लाभ, खुशियों से भरेगा जीवन!

मई माह में शुक्र देव एक बार राशि और एक बार नक्षत्र गोचर करेंगे, जिससे कुछ राशियों को अत्यंत लाभ होगा। चलिए जानते हैं अगले महीने किस समय शुक्र का गोचर होगा और उसका किन तीन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ने वाला है।

Shukra Gochar 2025

इन 3 राशियों के लिए शुभ रहेगा शुक्र गोचर!

वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र का शास्त्रों में खास महत्व है। शुक्र एक ऐसा ग्रह है, जिसे सभी प्रकार के सांसारिक सुखों का कारक माना जाता है। इसके अलावा शुक्र देव कला, भोग, विलास, प्रेम और सौंदर्य आदि का नियंत्रण भी करते हैं। करीब 25 से 26 दिन में शुक्र का राशि परिवर्तन होता है। राशि गोचर के बीच दो से तीन बार शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन होता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, अगले महीने मई माह में शुक्र देव 16 मई को नक्षत्र गोचर और 31 मई 2025 को राशि परिवर्तन करेंगे। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि शुक्र की कृपा से आने वाला महीना किन-किन राशियों के लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है।

विज्ञापन

शुक्र गोचर का सही समय

  • 16 मई 2025, दिन शुक्रवार को दोपहर 12 बजकर 59 मिनट पर शुक्र देव रेवती नक्षत्र में गोचर करेंगे।
  • 31 मई 2025, दिन शनिवार को सुबह 11 बजकर 42 मिनट पर शुक्र देव मेष राशि में गोचर करेंगे।

ये भी पढ़ें- Astro Tips: दोनों हाथ में घड़ी पहनना शुभ या अशुभ? जानें पंडित सुरेश पांडेय से

विज्ञापन

शुक्र गोचर का राशियों पर शुभ प्रभाव

  • मेष राशि

31 मई 2025 को शुक्र देव मेष राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में इस गोचर का शुभ प्रभाव मेष राशि के लोगों के जीवन पर सबसे पहले पड़ेगा। घर में संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद खत्म होगा। जो लोग लंबे समय से एक ही जगह पर जॉब कर रहे हैं, उनका मई माह में शुक्र देव की कृपा से प्रमोशन हो सकता है। कारोबारी और दुकानदारों की कुंडली में संपत्ति खरीदने का योग है।

  • कर्क राशि

शुक्र देव की विशेष कृपा से कर्क राशि के जातकों की सेहत में सुधार होगा। जहां कुछ लोगों को पेट दर्द की समस्या से छुटकारा मिलेगा, तो कई उम्रदराज जातक खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। घर में कोई शादी योग्य है तो उसके लिए रिश्ता आ सकता है।

विज्ञापन
  • तुला राशि

यदि आपकी राशि शुक्र है तो आने वाला समय आपके हित में रहेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों का समाज में नाम होगा। विवाहित कपल के बीच प्रेम और आपसी समझ बढ़ेगी। छात्रों और युवाओं के व्यक्तित्व में निखार आएगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ