Shukra Gochar 2025: मई में शुक्र की दोहरी चाल इन 3 राशियों को करेगी बेहाल, शेयर मार्केट में न लगाएं पैसा!

शुक्र देव अगले महीने मई माह में एक नहीं बल्कि दो बार गोचर करेंगे। मई माह में शुक्र की दोहरी चाल से कुछ राशियों को लाभ होगा तो कई जातक परेशान रहेंगे। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनके जातकों के लिए शुक्र का डबल गोचर शुभ नहीं रहेगा।

Shukra Gochar 2025

शुक्र गोचर के कारण होगा नुकसान!

सांसारिक सुखों के कारक ग्रह शुक्र का शास्त्रों में खास महत्व है। शुक्र देव हर 26 से 27 दिन में राशि गोचर करते हैं, जिसके बीच कम से कम एक बार नक्षत्र परिवर्तन होता है। पंचांग की गणना के मुताबिक, शुक्र देव अगले महीने एक बार राशि और एक बार नक्षत्र गोचर करेंगे। आइए जानते हैं शुक्र गोचर की सही तिथि और समय के बारे में। साथ ही आपको उन तीन राशियों के बारे में भी पता चलेगा, जिनकी जिंदगी पर शुक्र गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ने वाला है।

विज्ञापन

Shukra Gochar

विज्ञापन

किस समय होगा शुक्र गोचर?

अगले महीने शुक्र देव 16 मई 2025, वार शुक्रवार को दोपहर 12:59 मिनट पर बुध और गुरु के नक्षत्र रेवती में गोचर करेंगे। नक्षत्र गोचर के 14 दिन बाद 31 मई 2025, वार शनिवार को सुबह 11:42 मिनट पर शुक्र मेष राशि में कदम रखेंगे।

विज्ञापन

शुक्र गोचर का राशियों पर अशुभ प्रभाव

Vrishabha Zodiac

  • वृषभ राशि

मई माह में वृषभ राशि के जातक कोई भी नई शुरुआत न करें। उम्मीद है कि अगले महीने कारोबारियों को धन संकट का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा इन्वेस्टमेंट के लिए भी ये महीना सही नहीं है। खासतौर पर शेयर मार्केट से दूरी बनाएं। अन्यथा पैसे डूब सकते हैं। उम्रदराज जातकों की बच्चों से अनबन हो सकती है, जिसके बाद वो घर छोड़कर जाने का फैसला कर सकते हैं।

विज्ञापन

Dhanu Rashi

  • धनु राशि

मई का महीना शारीरिक, आर्थिक और मानसिक तीनों के लिहाज से धनु राशि के लोगों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। जहां कुछ लोगों के आत्मविश्वास में कमी आएगी, तो कई जातक नौकरी न मिलने के कारण परेशान रहेंगे। कारोबारियों की भी नए साझेदारों से अनबन हो सकती है, जिसके कारण वो डील तोड़ देंगे। यदि आप शेयर मार्केट में पैसे लगाते हैं तो मई में शांत रहें।

विज्ञापन

  • कुंभ राशि

मई का महीना वृषभ और धनु के अलावा कुंभ राशि के जातकों के भी हित में नहीं रहेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों का मन परेशान रहेगा। करियर को लेकर चिंता होगी। युवाओं को स्किन से संबंधित कोई बीमारी हो सकती है, जिससे उनका स्पेशल दिन खराब हो जाएगा। गलत जगह पर निवेश करने के कारण कारोबारियों और नौकरी कर रहे जातकों को धन हानि होगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ