16 मई से खुलेगा 3 राशियों की तरक्की का रास्ता, शुक्र के कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश से होगा सकारात्मक असर

Shukra Nakshatra Parivartan: मनुष्यों पर ग्रहों के नक्षत्र परिवर्तन का व्यापक और गहरा असर होता है। धन, वैभव और सौन्दर्य के ग्रह शुक्र 16 मई को नक्षत्र परिवर्तन कर कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शुक्र इस नक्षत्र गोचर का 3 राशियों पर सकारात्मक असर होने की संभावना है, तरक्की के रास्ते खुलने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और क्या असर होगा?

Shukra Gochar 2024

Shukra Nakshatra Parivartan: देश-दुनिया और मनुष्य पर केवल ग्रहों के गोचर और राशि परिवर्तन का ही असर नहीं होता है, बल्कि ग्रहों के नक्षत्र परिवर्तन का भी होता है। वास्तविकता तो यह है कि ग्रहों के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव उनके राशि परिवर्तन से भी ज्यादा असरकारी होता है। ऐश्वर्य, विलासिता और सुंदरता के कारक ग्रह शुक्र 16 मई, 2024 को नक्षत्र परिवर्तन कर कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। फिलहाल दैत्याचार्य शुक्र अभी भरणी नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। शुक्र के इस नक्षत्र गोचर का 3 राशियों पर व्यापक और पॉजिटिव प्रभाव होने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और क्या असर होगा?

विज्ञापन

शुक्र का कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश का राशियों पर असर

मेष राशि

मेष राशि के जातकों पर शुक्र के इस नक्षत्र परिवर्तन का असर जीवन के हर क्षेत्र में दिखाई देगा। आर्थिक मजबूती आएगी। बचत के प्रयास सफल होंगे, धन संचय में वृद्धि होगी। कोई नया उद्यम या व्यवसाय करने की योजना पर काम होगा और इसमें सफलता भी प्राप्त होगी। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। सौन्दर्य बोध बढ़ेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रेम संबंध और मजबूत होंगे।

विज्ञापन

मिथुन राशि

शुक्र का कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश का मिथुन राशि जातकों के जीवन में जबरदस्त सकारात्मक लाएगा। मानसिक तनाव समाप्त होगा। सोच सकारात्मक होने से किए गए काम के परिणाम भी काफी सकारात्मक होंगे। व्यापार में कम लागत और कम मेहनत से बढ़िया मुनाफा होगा। स्टूडेंट्स जातकों को उनके काम से प्रशंसा मिलेगी। लव लाइफ में रोमांस और रोमांच बढ़ेंगे।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों पर शुक्र कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश का असर बहुत अनुकूल रहने के योग दर्शा रहा है। उद्योग अच्छा मुनाफा होगा। व्यवसाय की तरक्की के लिए नई योजना सफल होगी। नए निवेश के लिए यह समय अच्छा है। नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन होने की संभावना है। सामाजिक कार्यों सेआर्थिक उपार्जन भी होगा। पारिवारिक समरसता बनी रहेगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ