Astro Upay: कुंडली दोष को कम कर देंगे 5 शक्तिशाली रत्न, दुश्मनों से भी करेंगे रक्षा

Astro Upay:रत्न अपनी ऊर्जा और गुणों के कारण सदियों से ग्रहों के नकारात्मक असर कम करने के लिए व्यवहार में आ रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ रत्न दुश्मनों और दुष्ट व्यक्तियों से रक्षा करने में काफी कारगर साबित होते हैं। आइए जानते हैं, टॉप 5 रत्नों के बारे में, जो आपके जीवन से शत्रुओं और कुटिल व्यक्तियों से दूर रहने और रखने में प्रभावी रूप से आपकी मदद कर सकते हैं?

Astro-Upay

Astro Upay: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रत्नों में विशेष ऊर्जा और गुण होते है, जो ग्रहों के नकारात्मक असर और कुंडली के दोषों को कम करने में प्रभावशाली सिद्ध होते हैं। ऐसे अनेक रत्न हैं, जो शत्रुओं को हराने और बुरे व्यक्तियों को दूर रखने में प्रभावी रूप से मददगार सिद्ध होते हैं। यह भी कहा जाता हैं, उपयुक्त रत्नों को धारण करने से शत्रु आपसे भयभीत रहते हैं, न कि आप शत्रु से। यहां 5 ऐसे ही टॉप रत्नों के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं, ये रत्न कौन से हैं?

विज्ञापन

टॉप 5 प्रभावशाली रत्न

काला गोमेद (Black Onyx)

गोमेद रत्न को अंधकार, भय और रहस्य से जुड़ा हुआ माना गया है। इसे सुलेमानी पत्थर भी कहते हैं, जिसे काफी तिलस्मी बताया जाता है। ज्योतिष मान्यता के अनुसार, यह छिपे हुए दुश्मनों से बचाने में काफी मददगार होता है।

विज्ञापन

जमुनिया (Amethyst)

एमिथिस्ट यानी जमुनिया व्यक्ति में अंतर्दृष्टि विकसित करता है और दूसरों के मनोभावों को समझने में सहायता करता है। मान्यता है कि यह नकारात्मक लोगों और करीबी लोगों में छिपे हुए शत्रुओं को पहचानने में समर्थ बनाता है।

सेलेनाइट (Selenite)

सेलेनाइट धारण करने से व्यक्ति में मानसिक स्पष्टता बढ़ती है। यह लोगों के मुखौटों के पीछे देखने और उनके वास्तविक इरादों को समझने में सक्षम बनाता है। इससे आप दुष्ट और नकारात्मक लोगों के प्रति अधिक सतर्क रहते हैं।

विज्ञापन

लाल मूंगा (Red Coral)

मंगल ग्रह का यह रत्न इसे धारण करने वालों में साहस, शक्ति और ऊर्जा का प्रवाह करता है, जिससे आप अपने दुश्मनों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। कहते हैं, लाल मूंगा जिसे सूट कर जाता है, शत्रु भी उससे भयभीत रहते हैं।

विज्ञापन

टाइगर आई (Tiger’s Eye)

टाइगर आई बुरी ऊर्जा के खिलाफ एक प्रभावी ढाल की तरह काम करता है और साहस और आत्मविश्वास से देता है। माना जाता है कि यह रत्न एक व्यक्ति के इर्दगिर्द एक मजबूत घेरा बनाता है, जो दुश्मनों से दूर रखता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ