Numerology: इन 5 तारीखों में जन्मे लोग होते हैं घमंडी और ओवर कॉन्फिडेंट

Numerology: जन्मतिथि के आधार पर न्यूमेरोलॉजी (अंक ज्योतिष) किसी व्यक्ति की पर्सनालिटी से जुड़े रहस्यों को सामने लाकर आश्चर्यचकित कर सकता है। भविष्यवाणी के इस शास्त्र के अनुसार, कुछ तारीखों में पैदा हुए व्यक्तियों में एरोगेंस यानी अहंकार और अति-आत्मविश्वास का पुट अधिक हो सकता है। आइए जानते हैं, किसी महीने की किस तिथियों में जन्मे व्यक्तियों में ये लक्षण अधिक होते हैं?

Numerology

न्यूमेरोलॉजी और व्यक्तित्व

Numerology: न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष जन्मतिथि के आधार पर किसी किसी व्यक्ति के स्वाभाव और गुणों उजागर करने में सक्षम माना गया है। इसके अनुसार कुछ निश्चित तिथियों में पैदा हुए लोगों की पर्सनालिटी में अहंकार, घमंड और ओवर कॉन्फिडेंट अधिक हो सकता है। आइए जानते हैं, किसी महीने की किन तारीखों में जन्मे लोगों में ये लक्षण होते है?

विज्ञापन

तीन तारीख को पैदा हुए व्यक्ति

किसी महीने की तीसरी तारीख को जन्मे व्यक्तियों के बारे अंक ज्योतिष मानता है कि ये लोग बहुत शिक्षित और चिंतक किस्म के होते हैं, लेकिन ये ‘सेल्फ-इम्पोर्टेंस’ की भावना से बहुत ग्रसित होते हैं। इनको अपनी आईडिया और काम पर बहुत गर्व होता है, जिसमें ये सफल भी होते हैं और प्रशंसा भी खूब मिलती है। लेकिन ये सफलता को पचा नहीं पाते हैं और इनका गर्व समय के साथ घमंड और अहंकार की हद तक पहुंच जाता है।

विज्ञापन

नौ तारीख को जन्मे लोग

अंक ज्योतिष में नौ तारीख को जन्मे व्यक्तियों के बारे में बताता है कि इस तिथि को पैदा हुए लोग विविध विषयों में पारंगत होने के कारण मल्टीफेरियस यानी बहुआयामी और बहुधंधी होते हैं। इससे ये ओवर कॉन्फिडेंट का शिकार हो सकते हैं। प्रायः इनमें अपने आगे दूसरों को कम आंकने की प्रवृत्ति अधिक होती है।

18 तारीख को इस दुनिया में आए व्यक्ति

किसी महीने की 18 तारीख को इस दुनिया में आए व्यक्तियों को बारे में न्यूमेरोलॉजी बताता है कि ये लोग परापकारी प्रवृत्ति के होते है, लेकिन किसी भलाई करने के बाद इन लोगों में भी गर्व की भावना घर कर जाती है, जो घमंड और अहंकार को बढ़ावा दे सकती है।

विज्ञापन

23 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति

किसी महीने की 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्तियों में जन्मजात लीडरशिप के गुण होते हैं। न्यूमेरोलॉजी के मुताबिक ऐसे व्यक्तियों को अपने विचार और दृष्टिकोण दूसरों की तुलना में बेहतर लगते हैं।साथ ही इनको अपनी प्रतिभा पर हद से ज्यादा भरोसा होता है, जो इन्हें घमंडी बना सकती है।

विज्ञापन

29 तारीख को पैदा हुए लोग

अंक ज्योतिष में 29 तारीख को जन्मे व्यक्तियों के बारे में बताता है कि ये लोग बहुत प्रशंसा-प्रिय होते हैं। इसके लिए ये लोग तरह-तरह से लोगों का अटेंशन पाने के प्रयास करते हैं। अपने प्रयासों में सफल हो जाने के बाद ये लोग दूसरों को अपने छोटा समझ सकते हैं। यह उनके लिए घमंड का कारण हो सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ