Shukra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में नवग्रहों के बारे में बताया गया है और सभी का खास महत्व भी बताया गया है। एक निश्चित अवधि के बाद ग्रहों द्वारा राशि और नक्षत्र परिवर्तन किया जाता है। ऐसे में 12 राशियों पर विभिन्न प्रभाव भी पड़ सकता है। प्रेम, लग्जरी लाइफ और भौतिक सुख-सुविधाओं के कारक ग्रह शुक्र की बात करें तो वो हर 11वें दिन में नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिससे शुभ और अशुभ प्रभाव 12 राशियों पर भी पड़ते हैं।
11 दिसंबर के बाद शुक्र चमकाएंगे 3 राशियों का भाग्य
द्रिक पंचांग के अनुसार 11 दिसंबर को धन-वैभव, आकर्षण, सुख-समृद्धि और प्रेम के कारक ग्रह शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। 27 नक्षत्रों में से 22 वें श्रवण नक्षत्र में शुक्र ग्रह प्रवेश करेंगे। 11 दिसंबर, बुधवार को सुबह 3 बजकर 27 मिनट पर शुक्र ग्रह श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ऐसे में किन-किन राशियों पर शुक्र नक्षत्र का प्रभाव शुभ पड़ेगा? आइए जानते हैं।
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए श्रवण नक्षत्र में शुक्र का प्रवेश करना शुभ रहेगा। अध्यात्म और रचनात्मक कार्यों में खास रुचि बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। तनाव मुक्त रहेंगे। धन में वृद्धि के साथ-साथ समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। कारोबार में भी लाभ मिलने के आसार हैं। प्यार के मामले में सफलता हासिल होगी। साझेदारी में किया गया काम आपके लिए लाभकारी हो सकेगा। लव लाइफ पहले से बेहतर होगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
ये भी पढ़ें- Mangal Vakri 2024: 7 दिसंबर से 3 राशियों को खतरा! ग्रहों के सेनापति मंगल चलेंगे उल्टी चाल
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी रहेगा। सुख-सुविधाओं का आनंद उठा सकेंगे। प्यार के मामले में भी शुक्र गोचर आपके लिए लाभकारी रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी हो सकेगी। व्यापार में उन्नति के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों का मन खुश रहेगा। कार्यक्षेत्र में खूब तारीफ बटोरेंगे। वैवाहिक जीवन में रोमांस बढ़ेगा। प्यार में सफलता मिल सकती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन करना उत्तम साबित होगा। जीवन में भौतिक सुखों का लाभ प्राप्त हो सकेगा। मानसिक तनाव दूर रहेगा। कामकाज में तरक्की के अवसर मिलेंगे। करियर के क्षेत्र में मेहनत की सराहना की जा सकती है। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। धन वृद्धि के योग बन सकेंगे। नौकरी बदलने का विचार मुनाफे के साथ रहेगा। प्यार के मामले में आपको सफलता मिल सकती है।
ये भी पढ़ें- Surya Gochar: 15 दिसंबर से चमकेगा 3 राशियों का भाग्य, सूर्य करेंगे गुरु की राशि में प्रवेश
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
22 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines