Mangal Vakri 2024: वैदिक ज्योतिष के अनुसार किसी ग्रह द्वारा परिवर्तन करने पर 12 राशियों पर अच्छा व बुरा असर पड़ता है। बुरे प्रभाव पड़ने पर कई अशुभ फल की प्राप्ति होती है। 7 दिसंबर को ग्रहों के सेनापति मंगल वक्री होंगे यानी उल्टी चाल चलेंगे, जिसे कुछ राशियों के लिए लोगों को खतरा हो सकता है। करीब 80 दिनों के लिए मंगल वक्री चाल में रहेंगे। इस दौरान मंगल अपनी नीच राशि कर्क में विराजमान रहेंगे। 7 दिसंबर 2024 को मंगल कर्क राशि में वक्री होंगे और इस राशि में 24 फरवरी 2025 तक रहेंगे। मंगल के वक्री होने पर किन-किन राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ सकता है? आइए जानते हैं।
मेष राशि

मंगल वक्री से मेष राशि के लोगों के लिए मुश्किल भरा समय शुरू हो सकता है। आप अपने गुस्से पर जितना काबू रखेंगे, उतना ही सही रहेगा वरना रिश्तों में दरार के साथ-साथ कई अन्य चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। तलाक तक स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आर्थिक नुकसान हो सकता है। धैर्य से किया गया कार्य संपन्न होगा। बिना वजह के विवाद से दूर रहने में ही आपकी भलाई है।
कर्क राशि

कर्क राशि में ही मंगल वक्री होंगे और इस राशि के लोगों के आगामी समय अशुभ रहने वाला है। धन-संपत्ति से जुड़े मामलों में नुकसान की संभावना है। पारिवारिक जीवन में समस्याएं खड़ी हो सकती है। वाद-विवाद बढ़ सकता है। कामकाज में नुकसान हो सकता है, लेकिन आपको निराश नहीं होना है। मेहनत लग्न के साथ किए गए काम में मुनाफा हो सकता है। रिश्तेदारों से मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
तुला राशि

मंगल वक्री से तुला राशि के लोगों को नुकसान का सामना हो सकता है। आर्थिक नुकसान हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है। धन में नुकसान होने का योग है। इसलिए सोच समझकर ही पैसों को खर्च करें। कामकाज में नुकसान हो सकता है। बॉस या कार्यस्थल में सहयोगियों के साथ विवाद हो सकता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।