---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Surya Gochar: साल की आखिरी पूर्णिमा पर चंद्रमा की तरह चमकेगा 3 राशियों का भाग्य, सूर्य करेंगे गुरु की राशि में प्रवेश

Surya Gochar 2024: ग्रहों के राजा सूर्य ग्रह, गुरु ग्रह की राशि धनु में प्रवेश करने वाले हैं। मार्गशीर्ष पूर्णिमा की रात सूर्य गोचर करेंगे, जिससे किन 3 राशियों को लाभ होगा? आइए जानते हैं।

---विज्ञापन---

Surya Gochar 2024: हिन्दू धर्म में मार्गशीर्ष पूर्णिमा (Margashirsha Purnima) का खास महत्व है और इस बार साल 2024 का आखिरी पूर्णिमा भी है। इस दिन स्नान-दान, पूजा-पाठ आदि करने का खास महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और चंद्रमा की पूजा करने का खास महत्व होता है। इस साल की आखिरी पूर्णिमा 15 दिसंबर 2024 को है और इसी दिन ग्रहों के राजा सूर्य राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ऐसे में 12 राशियों में से 3 राशियों के जातकों पर सूर्य देव की खास कृपा होने वाली है।

15 दिसंबर को किस समय सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन?

15 दिसंबर 2024 को सूर्य गोचर करेंगे। रात को 09 बजकर 56 मिनट पर गुरु की राशि धनु में ग्रहों के राजा सूर्य प्रवेश करेंगे। करीब 1 महीने के लिए सूर्य, धनु राशि में विराजमान रहेंगे। इसके बाद 14 जनवरी 2025 को सूर्य गोचर करेंगे। आइए जानते हैं 15 दिसंबर को किस समय सूर्य गोचर होंगे और किन राशियों की किस्मत का सितारा चमकेगा?

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

gemini

सूर्य गोचर से मिथुन राशि को लाभ होगा। कामकाज में सफलता प्राप्त होगी। ऐसे कार्य जिन्हें मन लगाकर करेंगे, उनमें आपको सफलता हासिल हो सकेगी। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी हो सकेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन का योग बनेगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। धन बढ़ोतरी के नए अवसर प्रदान हो सकेंगे। गुरु की राशि में प्रवेश करने पर सूर्य आपका भाग्योदय कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Mangal Vakri 2024: 7 दिसंबर से 3 राशियों को खतरा! ग्रहों के सेनापति मंगल चलेंगे उल्टी चाल

सिंह राशि

leo zodiac sign

---विज्ञापन---

सिंह राशि के लोगों के लिए सूर्य गोचर फलदायी रहेगा। आपकी बंपर लॉटरी लग सकती है। यात्रा पर कहीं बाहर जा सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। पैसों की बचत आपके लिए उत्तम साबित हो सकती है। व्यापारियों के लिए सूर्य गोचर लाभकारी रहेगा। किसी भी कार्य को करने से पहले मेहनत के लिए तैयार हो जाएं, सफलता मिल सकेगी।

कुंभ राशि

वर्तमान में कुंभ राशि में शनि देव विराजमान हैं और सूर्य गोचर के साथ दोनों ग्रहों की युति बनेगी। कुंभ राशि के लोगों के लिए सूर्य गोचर लाभकारी रहेगा। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। धन प्राप्ति के नए अवसर प्राप्त हो सकेंगे। सूर्य देव की आप पर खास कृपा हो सकती है। सूर्य का राशि परिवर्तन धन वृद्धि के साथ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकेगा। रिश्ते अच्छे होंगे और आपसी प्यार बढ़ेगा।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- 2025 में 5 राशियों पर राहु और शुक्र होंगे मेहरबान, दोनों ग्रहों की युति से अपार धन की बरसात!

---विज्ञापन---
First published on: Dec 05, 2024 02:54 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola