Shukra Gochar 2024: नवग्रहों में शुक्र देव का विशेष स्थान है। जो तुला और वृषभ राशि के स्वामी हैं। शुक्र देव को प्रेम, सुख-समृद्धि, सौंदर्य, सुंदरता और ऐश्वर्य का कारक ग्रह माना जाता है। हालांकि कुंडली में शुक्र ग्रह मीन राशि में उच्च भाव में विराजमान होता है। वहीं जब किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र कमजोर होता है, तो उन्हें विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
पंचांग के अनुसार, अगस्त के महीने में शुक्र का ट्रिपल गोचर होगा यानी शुक्र देव एक या दो नहीं बल्कि तीन बार अपनी चाल बदलेंगे। शुक्र के राशि और नक्षत्र परिवर्तन का शुभ और अशुभ प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। आज हम आपको उन तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन लोगों के लिए शुक्र का ट्रिपल गोचर नई खुशियां लेकर आएगा।
शुक्र कब-कब बदलेंगे अपनी चाल?
वैदिक पंचांग के अनुसार, अगस्त में सबसे पहले शुक्र देव ने 11 अगस्त को नक्षत्र परिवर्तन किया था। 11 अगस्त को शुक्र देव ने सुबह 11:15 मिनट पर पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर किया था। इसके बाद 22 अगस्त को शुक्र का एक बार फिर नक्षत्र परिवर्तन होगा। इस बार बृहस्पतिवार के दिन सुबह 08:07 मिनट पर शुक्र देव पू फाल्गुनी नक्षत्र में से निकलकर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
अगस्त में दो बार नक्षत्र परिवर्तन करने के बाद शुक्र देव राशि परिवर्तन भी करेंगे। 22 अगस्त के बाद 25 अगस्त 2024 को सुबह 01 बजकर 24 मिनट पर शुक्र का कन्या राशि में गोचर होगा। ऐसे में अगस्त में शुक्र का ट्रिपल गोचर होगा।
ये भी पढ़ें- Kajri Teej 2024: कजरी तीज पर मालामाल होंगी ये 3 राशियां, करियर और संपत्ति में होगी बढ़ोतरी!
इन 3 राशियों के जातकों की बदलेगी किस्मत!
कन्या राशि
कुंडली में प्रेम के कारक ग्रह की मजबूत स्थिति के कारण दांपत्य जीवन में प्यार बना रहेगा व पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को बॉस से प्रशंसा सुनने को मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में युवाओं को सफलता मिलेगी। छात्रों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार में विस्तार होगा। पैसे कमाने के कई नए अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा एकाग्रता शक्ति बढ़ेगी।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के ऊपर शुक्र देव अगस्त में मेहरबान रहेंगे। इसी वजह से छात्रों का मनचाहे कॉलेज में दाखिला हो सकता है, जिससे अभिभावकों का तनाव कम होगा। इसके अलावा माता की सेहत में सुधार होने की भी संभावना है। बड़े-बुजुर्गों को किसी पुरानी बीमारी के दर्द से राहत मिलेगी। कोर्ट कचहरी के मामले सुलझ सकते हैं।
कुंभ राशि
शुक्र के ट्रिपल गोचर से कुंभ राशि के लोगों को सबसे ज्यादा लाभ होगा। 25 अगस्त से पहले छात्रों को कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। हर काम में नौकरीपेशा लोगों को पार्टनर का सहयोग मिलेगा, जिससे जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। साथ ही जीवनसाथी के साथ रोमांस के पल व्यतीत करने का भी अवसर मिलेगा।
ये भी पढ़ें- सावन में बेलपत्र के इन उपायों से 12 राशियों पर होगी पैसों की बौछार! जानें पंडित सुरेश पांडेय से
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
6 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines