20 जुलाई से इन 3 राशियों के होंगे अच्छे दिन शुरू, अश्लेषा नक्षत्र में शुक्र गोचर से होंगे मालामाल

Shukra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के एक बेहद शुभ ग्रह और प्रेम, भोग, ऐश्वर्य और वैभव के दाता शुक्र 20 जुलाई, 2024 से बुध के नक्षत्र अश्लेषा में प्रवेश करेंगे, जिसका पॉजिटिव असर 3 राशियों पर पड़ने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों की जातकों के जीवन में क्या बदलाव आएंगे?

Shukra-Gochar-2024

Shukra Gochar 2024: सुख, सौंदर्य, प्रेम संबंध, कला, धन-ऐश्वर्य, भोग-विलासिता, रिश्ते-नाते और वैवाहिक सुख के कारक ग्रह और वैभव के स्वामी ग्रह शुक्र अभी शनि के स्वामित्व वाले पुष्य नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। शनिवार 20 जुलाई, 2024 की शाम 6 बजकर 10 मिनट पर वे बुध के नक्षत्र अश्लेषा में प्रवेश करेंगे। वैदिक ज्योतिष के मुताबिक शुक्र एक बेहद शुभ ग्रह हैं, जिनके न केवल राशि परिवर्तन बल्कि नक्षत्र परिवर्तन का देश-दुनिया, मौसम और सभी राशियों पर व्यापक असर पड़ता है। वैभव के दाता शुक्र के इस नक्षत्र परिवर्तन से 3 राशियों का भाग्योदय होने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये तीन राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

अश्लेषा नक्षत्र में शुक्र गोचर का राशियों पर असर

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के जीवन पर अश्लेषा नक्षत्र में शुक्र गोचर का असर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के संबंध सहकर्मियों के साथ मजबूत होंगे। अधिकारी भी आपके काम प्रशंसा करेंगे। शेयर बाजार में निवेश के लिए भी यह समय बढ़िया है। इन्वेस्टमेंट का अच्छा रिटर्न मिलने की प्रबल संभावना है। आमदनी बढ़ाने के आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। आप अपना कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। हर प्रकार के रिश्ते मधुर होंगे। लाइफ पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा।

विज्ञापन

कन्या राशि

अश्लेषा नक्षत्र में शुक्र गोचर का कन्या राशि के जातकों के जीवन पर अनुकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। कारोबार के लिए यह समय बेहद अनुकूल है। कोई बड़ी डील होने से व्यावसायिक स्थिति मजबूत होगी। प्राइवेट नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी की आय बढ़ने की संभावना है। मकान या जमीन खरीदने की आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। व्यापारियों की आमदनी में बढ़ोतरी होने के योग हैं। लव लाइफ अच्छी और सहयोगपूर्ण रहेगी। सिंगल लोगों के जीवन में भी प्रेम की शुरुआत होने के योग हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के जीवन पर अश्लेषा नक्षत्र में शुक्र गोचर का अनुकूल असर होने के योग हैं। आपमें एक नया आत्मविश्वास पैदा होगा। आपमें एक नई अंतर्दृष्टि विकसित होगी। प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों फ्रंट पर यह समय लाभकारी है। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की होने के योग हैं। कारोबारी यात्राओं से लाभ होने की प्रबल संभावना है। निवेश के लिए भी यह समय बढ़िया है। सामाजिक कार्य से जुड़े जातकों की आमदनी बढ़ेगी। हर क्षेत्र में आपके निजी संबंध मजबूती होंगे। लव लाइफ रोमांचक रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ