30 दिन तक 3 राशियों के लोग जिएंगे भोग-विलास की जिंदगी, नीच के शुक्र दिलाएंग हर सुख-मौज

Shukra Gochar 2024: 25 अगस्त, 2024 को सुख और वैभव के दाता शुक्र ग्रह कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं। कन्या राशि शुक्र की नीच राशि है। नीच के शुक्र का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग होगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के जीवन पर वे बेहद पॉजिटिव प्रभाव डालेंगे। आइए जानते हैं, ये लकी 3 राशियां कौन-सी हैं?

Shukra-Gochar

Shukra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन, वैभव, सुख, भोग-विलास, प्रेम, सौंदर्य और जिंदगी में चमक-दमक का कारक माना जाता है। यह ग्रह व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाएं, वैभव और सुंदरता लाता है। जब शुक्र ग्रह किसी व्यक्ति की कुंडली में मजबूत होता है, तो उस व्यक्ति को जीवन में अच्छे कपड़े, आभूषण, स्वादिष्ट भोजन, आरामदायक जीवन, स्त्री-संसर्ग, रति सुख जैसे कई सुख मिलते हैं।

विज्ञापन

इन्हीं सुखों के स्वामी और कारक ग्रह शुक्रदेव रविवार 25 अगस्त, 2024 को 01:24 AM बजे कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में कन्या राशि शुक्र ग्रह की नीच राशि है। इस राशि में स्थित शुक्र को ‘नीच का शुक्र’ कहते है। नीच के शुक्र के राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव डालते हैं। 3 राशियों के जातकों के लिए नीच के शुक्र बेहद पॉजिटिव असरकारी सिद्ध होने वाले हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

नीच के शुक्र का राशियों पर असर

वृषभ राशि

आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। स्टूडेंट्स जातकों की क्रिएटिविटी में वृद्धि होगी। आपकी कलात्मक प्रतिभा निखरेगी। कला, संगीत या लेखन जैसे क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। इससे आपको आमदनी भी हो सकती है। नौकरपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। आपके कारोबारी आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी।आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ में खुशियां बढ़ेंगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे।

कन्या राशि

आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। पुरानी बीमारियां दूर हो सकती हैं। आप तनाव मुक्त महसूस करेंगे। राजनीति और प्रशासन से जुड़े व्यक्तियों की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लोगों से सम्मान मिलेगा। करियर में नए अवसर मिलेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए नए आय के स्रोत खुल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लाइफ पार्टनर के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।

विज्ञापन

तुला राशि

कारोबारी यात्राएं करने के योग बन रहे हैं। यात्राओं से नई डील प्राप्त होने के योग हैं, जो आर्थिक रूप से काफी लाभदायी होगा। नौकरीपेशा जातकों को धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्टूडेंट्स जातकों के करियर में उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। नए मित्र बनेंगे। आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। आपका रुझान आध्यात्मिक विकास की ओर बढ़ेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ