Shukra Gochar: हस्त नक्षत्र में शुक्र गोचर से बदलेगी 3 राशियों की किस्मत; अपार धन के साथ बढ़ेगा मान-सम्मान!

Shukra Gochar: वैभव और सुख के दाता शुक्र के हस्त नक्षत्र में गोचर से अधिकांश राशियों का भला होगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के लिए यह उनके भाग्योदय का समय सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

shukra-planet-gochar-2024

Shukra Gochar: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य, सुख, धन, वैभव और भौतिक सुखों का नियंत्रक ग्रह माना गया है। यह ग्रह व्यक्ति के जीवन में प्रेम संबंधों, वैवाहिक जीवन, कामसुख, सामाजिक प्रतिष्ठा, कलात्मक रुचियों और भौतिक सुखों को बहुत गहराई से प्रभावित करता है। शुक्र ग्रह जब किसी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो उस नक्षत्र के स्वभाव के अनुसार व्यक्ति पर प्रभाव पड़ता है।

विज्ञापन

शुक्रवार 27 सितंबर, 2024 से शुक्र ग्रह हस्त नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हस्त नक्षत्र एक शुभ नक्षत्र हैं, जिसमें शुभ ग्रह शुक्र के गोचर से अधिकांश राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है। लेकिन 3 राशियों के लिए यह बेहद लाभकारी सिद्ध होने के योग दर्शा रहा है। आइए जानते हैं, 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं।

विज्ञापन

हस्त नक्षत्र में शुक्र गोचर का राशियों पर असर

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए हस्त नक्षत्र में शुक्र गोचर बेहद अनुकूल सिद्ध हो सकता है। व्यवसायिक रूप से यह समय लाभकारी है। नौकरी में स्थिरता बढ़ेगी। आमदनी के स्रोत से धन का प्रवाह बना रहेगा। यह समय प्रेम संबंधों में मजबूती लाने वाला होगा। पार्टनर के साथ संबंध और मधुर होंगे। मैरिड जातकों के लिए वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। लाइफ पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और आप नए लोगों से मिलेंगे। कला और सौंदर्य के क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप इसमें सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से हर काम में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। धन लाभ होने की संभावना है। व्यापार में वृद्धि होगी। कारोबारी यात्राओं से नौकरी और करियर में तरक्की के अवसर मिलेंगे। आपके काम की सराहना होगी। घर में धार्मिक और मांगलिक उत्सव होने की उम्मीद है। त्वचा और आंखों से संबंधित समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होने से मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशि

हस्त नक्षत्र में शुक्र गोचर से मीन राशि वाले लोग फायदे में रहेंगे। व्यापार और करियर में उन्नति होगी। नए अवसर प्राप्त होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपकी रचनात्मकता में वृद्धि होगी। आप कला, संगीत या लेखन जैसे क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी। व्यापार और करियर में उन्नति होगी। नए अवसर प्राप्त होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपका रुझान आध्यात्मिकता की ओर बढ़ेगा। आप मानसिक रूप से शांत और संतुष्ट महसूस करेंगे।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ