Shukra Gochar: वृषभ राशि में गुरु-शुक्र के मिलन से इन 5 राशियों पर बन रहा है शुभ योग!

Shukra Gochar 2024: 1 मई को गुरु का वृषभ राशि में प्रवेश हुआ था, जिसके बाद अब जल्द ही शुक्र ग्रह का वृषभ राशि में गोचर होने वाला है। आइए जानते हैं इस बार शुक्र के राशि परिवर्तन से किन-किन राशियों को लाभ होने वाला है।

Shukra Gochar 2024

Shukra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 1 मई 2024 को गुरु ग्रह का वृषभ राशि में गोचर हुआ था। वहीं अब 19 मई को शुक्र ग्रह वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस समय वृषभ राशि में गुरु और शुक्र की युति होगी। दोनों ही ग्रह एक साथ वृषभ राशि में 11 जून 2024 तक विराजमान रहेंगे। आइए जानते हैं इस बार शुक्र के गोचर से किन-किन राशियों को फायदा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वृषभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र के वृषभ राशि में गोचर से वृषभ राशि के लोगों को फायदा हो सकता है। लंबे समय से आपका जो काम पूरा नहीं हो रहा है, जल्द ही वो पूरा हो सकता है। कुंडली में धन-संपत्ति के भी योग बन रहे हैं। इससे धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने लगेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को जल्द ही कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नौकरी कर रहे लोगों के लिए ये सबसे अच्छा समय है। जल्द ही आपकी सैलरी बढ़ सकती है। इसके अलावा ऑफिस में बॉस आपके काम से खुश होकर आपका प्रमोशन भी कर सकता है। समाज में मान-सम्मान भी बढ़ सकता है। कारोबार कर रहे लोगों की अगले माह तक आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है।

विज्ञापन

तुला राशि

अगर आपने अपने खर्चों को कम करना शुरू कर दिया, तो कुछ ही समय में आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो जाएगी। दांपत्य जीवन भी खुशहाल बना रहेगा। जिन लोगों को लंबे समय से संतान नहीं हो रही है, उन्हें जल्द ही संतान सुख मिल सकता है। जो लोग पिछले दो सालों से सिंगल हैं, उन्हें अपना प्यार मिल सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों को धन लाभ हो सकता है। ऑफिस में प्रमोशन मिल सकता है। जिन लोगों का खुद का बिजनेस है, उन्हें अच्छा-खासा लाभ हो सकता है। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

जिन लोगों की पिछले महीने शादी हुई है, वो पार्टनर के साथ विदेश घूमने के लिए जा सकते हैं। घर में खुशी का वातावरण बना रहेगा। जिन लोगों का अपना खुद कारोबार है, उन्हें मुनाफा हो सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ