Shukra Gochar 2024 Effects: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह को धन, ऐश्वर्य और सुख का कारक माना गया है। ज्योतिषियों के अनुसार, शुक्र ग्रह की चाल समय-समय पर बदलाव करते रहते हैं। शुक्र की चाल बदलने से जातक पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि के साथ धन-दौलत की कमी नहीं होती है। ज्योतिष के अनुसार, मार्च के महीने में शुक्र कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं। बता दें कि कुंभ शनि की राशि है और शुक्र करीब एक साल बाद कुंभ राशि में गोचर करेंगे। शुक्र के कुंभ राशि में गोचर करने से कुछ राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। साथ ही जीवन विलासिता और प्रेम से भरा रहेगा। आज इस खबर में उन राशियों के बारे में विस्तार से जानेंगे, जिन पर शुक्र ग्रह प्रसन्न होने वाले हैं।
यह भी पढ़ें- अगले 6 दिन के बाद बुध करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
कुंभ राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन बेहद शुभ रहने वाला है। छात्रों के लिए यह गोचर अच्छा समय लाने वाला है। जो जातक कुंवारे हैं उनकी शादी के लिए रिश्ते आ सकते हैं। वहीं जो जातक विवाहित है उनके जीवन में रोमांस भरपूर बना रहेगा। इस दौरान आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धन कमाने के कई सारे मौके मिलेंगे। जो जातक मीडिया, कला, व्यापारी और फिल्म से जुड़े हुए हैं उनके लिए शुक्र का गोचर बेहद शुभ रहेगा।
यह भी पढ़ें- साल 2024 में कब है महाशिवरात्रि का पर्व, जानें शुभ तिथि, मुहूर्त और महत्व
तुला राशि
शनि की राशि कुंभ में शुक्र के प्रवेश करने से तुला राशि वालों का भाग्य चमकने वाला है। इस दौरान तुला राशि वाले लोगों की किस्मत साथ देने वाली है क्योंकि गोचर के दौरान शुक्र चतुर्थ भाव पर संचरण करेंगे। शुक्र के गोचर से जातक को पैतृक संपत्ति से धन का लाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार में उन्नति मिल सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहने वाली है।
वृषभ राशि
वैदिक शास्त्र के अनुसार, कुंभ राशि में शुक्र का गोचर होने से वृषभ राशि के जातकों के जीवन में बदलाव आने वाला है। साथ ही जो जातक कारोबार कर रहे हैं उनके दिन पहले से और अच्छे होने वाले हैं। कारोबार में मुनाफा हो सकता है। साथ ही जो जातक नौकरी या मीडिया से जुड़े हुए हैं उनके लिए शुक्र का गोचर बेहद शुभ परिणाम देने वाला है।
यह भी पढ़ें- अप्रैल में इन राशियों को रहना होगा सावधान, अंगारक योग से हो सकता है नुकसान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
14 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines