Shukra Gochar 2024: धनु राशि में शुक्र का गोचर, 3 खास राशियां होंगी मालामाल

Shukra Gochar 2024 Date Time And Lucky 3 Rashi : शुक्र ग्रह 18 जनवरी को वृश्चिक राशि को छोड़कर धनु राशि में गोचर करेंगे। शुक्र ग्रह इस दौरान वैसे तो 10 राशि के जातकों को लाभ कराएंगे, लेकिन 3 राशि वालों पर उनकी विशेष कृपा रहेगी।

Shukra Gochar 2024

शुक्र गोचर

Shukra Gochar 2024 Date Time And Lucky 3 Rashi : समृद्धि और दांपत्य सुख के कारक ग्रह शुक्र वृश्चिक राशि से निकलकर गुरुवार को धनु राशि में गोचर करेंगे और वे यहां आगामी 12 फरवरी 2024 तक विराजमान रहेंगे। धनु राशि में शुक्र देव का गोचर कई दृष्टि से महत्वपूर्ण है। शुक्र ग्रह को ज्योतिष में लग्जरी लाइफ देने वाला ग्रह कहा जाता है।

विज्ञापन

इनकी कृपा से जातक को सभी प्रकार के सुख प्राप्त होते हैं। जातक के जीवन में किसी प्रकार की कोई दिक्कत या परेशानी नहीं होती है। वह ऐशो आराम की जिंदगी जीता है। प्रेम और वैवाहिक जीवन का सुखद अहसास भी शुक्र ग्रह की कृपा से ही होता है। इस दौरान शुक्र ग्रह वैसे तो सभी 12 राशियों को प्रभावित करेंगे, लेकिन तीन राशि के जातकों को विशेष रुप से लाभ कराएंगे। तो आइए जानते हैं शुक्र के इस गोचर काल में उन खास तीन राशियों के बारे में जिन्हें शुक्र ग्रह विशेष लाभ दिलाएंगे।

विज्ञापन

शुक्र गोचर राशिफल

विज्ञापन

मिथुन राशि

शुक्र ग्रह आपके लाभ भाव में आ रहे हैं। आर्थिक उन्नति हो सकती है। सुख के साधनों में बढ़ोत्तरी होगी। जीवनसाथी का प्यार पाने में सफल रहेंगे। नौकरी और कारोबार से लाभ मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई ऐसा काम बनेगा जिसके बारे में आप बहुत समय से परेशान थे।

विज्ञापन

कर्क राशि

लग्जरी लाइफ बिताएंगे। मित्रों की मदद से आपके काम बनेंगे। संतान सुख में वृद्धि हो सकती है। विवाह अथवा प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रेमीसाथी से चल रहे मतभेद समाप्त होने की संभावना बन सकती है।

विज्ञापन

मीन राशि

विज्ञापन

शुक्र ग्रह के गोचर से आपके सितारे बुलंदियों पर पहुंच सकते हैं। अचानक से आपके बिगड़े काम बनेंगे। धन लाभ होगा। मित्रों के साथ समय खुशनुमा व्यतीत होगा। प्रेम पाटर्नर का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए मित्र बनेंगे। उपहार मिलेगा। साथ ही कोई बड़ा काम बनेंगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ