---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

‘राम नाम’ लिखकर बनाया अनोखा रिकॉर्ड, श्रीराम बैंक में करेंगे जमा, जानें कौन?

Ram Naam Record: उत्तर प्रदेश के रहने वाले 73 साल के एक राम भक्त ने 'राम नाम' लिखने का अनोका रिकॉर्ड बनाया है। इन्होंने तकरीबन 3 करोड़ बार 'राम नाम' लिखा है।

---विज्ञापन---

Ram Naam Record: राम मंदिर में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हर ओर भक्ति का माहौल है। हर राम भक्त श्रीराम भगवान के प्रति अपनी आस्था प्रकट कर रहा है। कोई श्रीराम मंदिर के उद्घाटन का आमंत्रण पत्र बांट रहा है तो कोई राम नाम लिखकर भगवान के प्रति अपनी आस्था प्रकट कर रहा है। भगवान श्री राम के प्रति आस्था का अनोखा उदाहरण सामने आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘केसरवानी’ ने राम नाम लिखने का अनूठा रिकॉर्ट बनाया है। सिंचाई विभाग से रिटायर्ड बुजुर्ग ने 2 करोड़ 85 लाख से अधिक बार ‘राम नाम’ लिखा है। जानकारी के मुताबिक, ये नौकरी से अवकाश पाने के बाद लगातार ऐसा करते आ रहे हैं। इस कड़ी में ये रोजाना कम से कम 5000 बार ‘राम नाम’ लिखते हैं। बता दें कि रामचंद्र केसरवानी ने साल 2011 से लगातार ‘राम नाम’ लिखते आ रहे हैं। केसरवानी ‘राम नाम’ लिखी कॉपी को ‘इंटरनेशनल श्रीसीताराम नाम बैंक’ में जमा करने वाले हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सीता माता का यह मंदिर महिलाओं के लिए खास, मिलता है अखंड सौभाग्य का वरदान!

राम चंद्र केसरवानी, लाल रंग के इंक से राम नाम लिखी पुस्तिका को श्रीराम बैंक में सौपेंगे। जानकारी रहे कि केसरवानी, श्रीराम बैंक से अकाउंट नंबर (21239) मिलने के बाद 28 अगस्त 2023 तक 2 करोड़ 76 लाख 82 हजार 924 बार ‘राम नाम’ लिख चुके हैं।

---विज्ञापन---

कौन हैं राम चंद्र केसरवानी

राम चंद्र केसरवानी उत्तर प्रदेश के कौशांबी के रहने वाले वाले हैं। इनकी आयु 73 साल साल है। बातचीत के दौरान इन्होंने बताया कि ये सिंचाई विभाग से रिटायर्ड हैं। केसरवानी बताते हैं कि इन्हें ‘राम नाम’ लिखने में इन्हें मन की शांति मिलती है।

First published on: Jan 15, 2024 07:42 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola