18 जनवरी को धनु राश‍ि में प्रवेश कर रहा शुक्र ग्रह, इन 3 राश‍ियों की होगी बल्‍ले-बल्‍ले

Shukra Gochar 2024 Date Time And Lucky Rashi : भौतिक सुख के दाता शुक्र ग्रह 18 जनवरी को वृश्चिक राशि छोड़कर धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस दौरान शुक्र देव मिथुन, कर्क और मीन राशि के जातकों को विशेष लाभ देंगे।

Shukra Gochar 2024

शुक्र गोचर

विज्ञापन

Shukra Gochar 2024  Date Time And Lucky Rashi: शुक्र ग्रह को ज्योतिष में भौतिक और सुखद वैवाहिक जीवन देने वाला ग्रह बताया है। ज्योतिष के अनुसार कहा जाता है कि शुक्र ग्रह एक राशि में करीब 30 से लेकर 36 दिनों तक गोचर करते हैं। इसके बाद वे दूसरी राशि में प्रवेश कर जाते हैं।

वहीं पंचांग के अनुसार अब 18 जनवरी 2024 को समृद्धि के कारक ग्रह शुक्र देव धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्र ग्रह 12 फरवरी 2024 दिन सोमवार तक इसी राशि में रहेंगे और इसके बाद ये मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 18 जनवरी 2024 को शुक्र ग्रह का ये गोचर सभी राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा और सभी राशि को प्रभावित करेगा। वहीं वर्तमान में शुक्र देव वृश्चिक राशि में विराजमान हैं।

विज्ञापन

पंचांग की मानें तो शुक्र ग्रह 18 जनवरी 2024 दिन बृहस्पतिवार को रात्रि 09:05 बजे वृश्चिक राशि से निकल कर धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। तो आइए जानते हैं शुक्र ग्रह धनु राशि में बैठकर किन राशि के जातकों को विशेष लाभ देंगे। यानि किस राशि के जातकों के जीवन में समृद्धि और प्रेम की बहार लाएंगे, वहीं किन राशि के जातकों के जीवन में सामान्य लाभ कराएंगे। साथ ही किस राशि वालों को शुक्र देव शुभ प्रभाव नहीं दे पाएंगे।

शुक्र ग्रह का शुभ प्रभाव

विज्ञापन

शुक्र ग्रह 18 जनवरी 2024 से लेकर 12 फरवरी तक मिथुन, कर्क और मीन राशि के जातकों के जीवन में शुभ प्रभाव दिखाएंगे और इनके जीवन में भौतिक सुखों के साथ ही वैवाहिक और दांपत्य सुख में वृद्धि करेंगे। तथा शुक्र देव की कृपा से इन राशिवालों को इस दौरान प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकते हैं।

विज्ञापन

शुक्र ग्रह का सामान्य प्रभाव

मेष, सिंह, कन्या, वृश्चिक, तु़ला, कुंभ और धनु राशि के जातकों को इस दौरान शुक्र देव का सामान्य प्रभाव देखने को मिलेगा। साथ ही अगर ये शुक्र ग्रह के उपाय करेंगे तो इनके शुभ लाभ में वृद्धि हो सकती है। ज्योतिष की मानें तो शुक्र ग्रह का धनु राशि में गोचर वृषभ और मकर राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं होगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ