हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Shukra Gochar 2022: इन 5 राशियों के खत्म हुए बुरे दिन, अगले हफ्ते शुक्र कर देगा मालामाल

विज्ञापन

Shukra Gochar 2022: ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, सुविधाओं तथा विलासितापूर्ण वस्तुओं का कारक माना गया है। यह ग्रह दिसंबर माह की शुरूआत में 5 दिसंबर को वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश करेगा। इस प्रकार अभी तक सूर्य, बुध और शुक्र की वृश्चिक राशि में बनी हुई युति भी भंग हो जाएगी। शुक्र का यह गोचर सभी राशियों पर प्रभाव डालेगा परन्तु कुछ राशियों के लिए यह विशेष रूप से लाभदायी रहने वाला है। जानिए किन राशियों के लिए शुक्र ग्रह खुशखबरी लेकर आएगा।

शुक्र इन 5 राशियों को कर देगा मालामाल (Shukra Gochar 2022 and its effect)

मेष राशि (Mesh Rashifal)

शुक्र का गोचर मेष राशि के भाग्य भाव अथवा धन भाव में होगा। उनका कॅरियर एकदम से तेजी पकड़ेगा, कोई बड़ा प्रमोशन मिल सकता है। बिजनेस में भी ग्रोथ मिलेगी। ऐसे जातकों का वैवाहिक जीवन सुख से भरा रहेगा। घर-परिवार में कोई बड़ा धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है।

यह भी पढ़ेंः Panchak November 2022: कल से अग्नि पंचक शुरू, ये सावधानियां नहीं रखी तो होगी भयंकर हानि

विज्ञापन

सिंह राशि (Singh Rashifal)

शुक्र ग्रह का गोचर सिंह राशि के पंचम भाव में होने के कारण शुभ रहेगा। सिंह राशि के जातकों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। यदि नौकरी बदलना चाहते हैं तो अभी सर्वोत्तम समय है। ऑफिस में कलीग्स और बॉस के सहयोग से मान-सम्मान मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashifal)

ज्योतिष (2023 Rashifal) के अनुसार इस राशि के लिए शुक्र ग्रह दूसरे भाव में प्रवेश करेगा। ऐसे में इस राशियों को सुख, सुविधा और सभी प्रकार की विलासितापूर्ण चीजें प्राप्त होंगी। कोई नया इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।

विज्ञापन

तुला राशि (Tula Rashifal)

इस राशि के लिए शुक्र ग्रह तीसरे भाव में प्रवेश करेगा जो आर्थिक उन्नति और सुखद परिवार का संकेत देता है। परिवार के साथ बढ़िया समय बिताएंगे। कॅरियर और बिजनेस के हिसाब से भी समय बहुत अच्छा रहेगा। कहीं पर रूका हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। पहले से रूके हुए काम पूरे होने का समय आ गया है। जल्द ही कोई बढ़िया खबर मिल सकती है।

यह भी पढ़ेंः Surya Gochar 2022: अगले 7 दिन इन 5 राशियों पर बरसेगी सूर्य की कृपा, ऐशोआराम के साथ पैसा भी मिलेगा

विज्ञापन

कुंभ राशि (Kumbh Rashifal)

शुक्र ग्रह गोचर के दौरान कुंभ राशि के ग्यारहवें घर (या आय का घर) में प्रवेश करेगा जो आर्थिक रूप से समृद्धि ला रहा है। इनकम के एक से अधिक सोर्स बनेंगे। किसी पुराने इन्वेस्टमेंट के चलते मुनाफा होगा। विदेश में संबंध बन सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola