Surya Gochar 2022: अगले 7 दिन इन 5 राशियों पर बरसेगी सूर्य की कृपा, ऐशोआराम के साथ पैसा भी मिलेगा

Surya Gochar 2022, surya transit in vrishchik rashi, jyotish tips, astrology tips in hindi,

Surya Gochar 2022: इस वर्ष नवंबर माह में बुध, शुक्र और सूर्य ग्रहों का गोचर हुआ था। सूर्य ने 16 नवंबर को राशि परिवर्तन करते हुए तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश किया। यहां पर पहले से मौजूद बुध और शुक्र ग्रह के साथ सूर्य ने युति बनाई। वर्तमान में अनुराधा नक्षत्र इसी राशि में है। इस वजह से तीनों ग्रहों की युति अनुराधा नक्षत्र में बन रही है।

विज्ञापन

अब इन तीनों ग्रहों का अगला गोचर दिसंबर माह में होगा। तब तक इन तीनों ग्रहों की युति सभी राशियों को समान रूप से प्रभावित करेगी। हालांकि 5 राशियों के लिए यह अत्यधिक अनुकूल रहने वाली है। जानिएं इन 5 राशियों के बारे में

विज्ञापन

सूर्य, बुध और शुक्र की युति इन पांच राशियों को दिलाएगी सब सुख-सुविधा (Surya Gochar 2022 Affects)

कर्क राशि (Kark Rashifal)

इस राशि के लोगों को संतान की ओर से बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। छात्र परीक्षा में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। आर्थिक लाभ भी संभव है। कार्यस्थल पर कलीग्स और बॉस का सहयोग मिलेगा जिससे आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन

कन्या राशि (Kanya Rashifal)

सूर्य का बुध और शुक्र के साथ अनुराधा नक्षत्र में युति बनाना कन्या राशि के लिए स्वर्णिम समय लेकर आया है। यह कन्या राशि के लोगों के लिए मान-सम्मान और प्रतिष्ठा लेकर आएगा। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा, भाग्य के सहयोग से कोई बड़ा आयोजन हो सकता है।

विज्ञापन

तुला राशि (Tula Rashifal))

सूर्य, बुध और शुक्र की यह युति तुला राशि वालों के लिए बहुत फायदेमंद होगी। नए प्रोजेक्ट्स में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं जो आने वाले समय में मुनाफा देगा। खर्चें कम होंगे, इनकम बढ़ेगी। दोस्तों के सहयोग से कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashifal)

तीनों ग्रहों की यह युति वृश्चिक राशि में ही होने के कारण इस राशि के लोगों के लिए समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। लंबे समय से अटके हुए काम अब पूरे होंगे। दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। पिता तथा दादा के सहयोग से कोई नया काम मिल सकता है।

विज्ञापन

कुंभ राशि (Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोगों के लिए तीनों ग्रहों की युति आर्थिक फायदे का कारण बन रही है। इन्हें कहीं से पुराना रूका हुआ पैसा मिलेगा। जॉब चेंज कर सकते हैं, व्यापार का नई जगहों पर विस्तार हो सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ