✕
  • होम
  • लेटेस्ट न्यूज
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
    • क्रिकेट
    • WWE
    • अन्य खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • Photos
    • ऑटो
    • बिजनेस
    • एंटरटेनमेंट
    • देश
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • गैजेट्स
    • दुनिया
    • Religion
    • Knowledge
    • Science
  • बिजनेस
    • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • लाइफस्टाइल
    • ट्रैवल एंड टूरिज्म
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल
    • महाराष्ट्र
  • ऑटो
  • ज्योतिष
  • धर्म
  • ओपीनियन
  • More
    • वीडियो
    • ट्रेंडिंग
    • भारत एक सोच
    • एक्सप्लेनर
    • शिक्षा
    • Upcoming Elections
    • FIFA World Cup 2026
  • लेटेस्ट न्यूज
  • Live TV
  • देश
  • प्रदेश
  • दुनिया
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • Photos
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • गैजेट्स
  • ट्रेंडिंग
  • ओपीनियन
  • धर्म
  • शिक्षा
  • वीडियो
  • Upcoming Elections
TrendingtmcUPIBigg Boss 20Weather

---विज्ञापन---

हिंदी न्यूज़ / ज्योतिष / Shukra Chandra Yuti 2024: धनु राशि में शुक्र चंद्र की युति से 3 राशियों को होगा लाभ, घर में लगेगा पैसों का अंबार!

Shukra Chandra Yuti 2024: धनु राशि में शुक्र-चंद्र की युति से 3 राशियों को होगा लाभ, घर में लगेगा पैसों का अंबार!

Shukra Chandra Yuti: साल 2024 में 7 नवंबर को धनु राशि में शुक्र और चंद्र देव की युति होगी, जिसका गहरा प्रभाव 12 राशियों के ऊपर पड़ेगा। चलिए जानते हैं शुक्र-चंद्र की युति किस समय हो रही है और इसका शुभ प्रभाव किन-किन राशियों पर पड़ेगा।

Edited By: Nidhi Jain | Updated: Nov 5, 2024 15:56
शुक्र-चंद्र युति 2024

---विज्ञापन---

Shukra Chandra Yuti 2024: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि 9 ग्रह होते हैं, जो समय-समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। जब भी ग्रह राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो किसी न किसी राशि में उनका किसी अन्य ग्रह संग मिलन होता है, जिसे युति कहा जाता है। प्रत्येक युति का शुभ और अशुभ प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 5 नवंबर 2024 को चंद्र देव ने धनु राशि में गोचर कर लिया है। जहां पर वह 7 नवंबर 2024 को शाम 5 बजकर 53 मिनट तक विराजमान रहेंगे। इस बीच 7 नवंबर 2024 को प्रात: काल 3 बजकर 39 मिनट पर शुक्र देव धनु राशि में गोचर करेंगे। 7 नवंबर को शुक्र गोचर से धनु राशि में शुक्र और चंद्र की युति होगी। हालांकि ये युति कुछ समय के लिए ही होगी, क्योंकि 7 नवंबर 2024 को शाम 5 बजकर 53 मिनट पर चंद्र का मकर राशि में प्रवेश होगा। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनके जातकों को धनु राशि में शुक्र-चंद्र की युति से लाभ होगा।

शुक्र-चंद्र की युति का राशियों पर प्रभाव

मेष राशि

धनु राशि में शुक्र-चंद्र की युति से मेष राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। करियर में ऊंचा मुकाम मिलने से नौकरीपेशा जातक खुद को स्थिर महसूस करेंगे। युवा वर्ग के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आएगा, जिसके कारण उनके रिश्ते दोस्तों के साथ मधुर होंगे। आय के नए स्रोत खुलने से कारोबारियों की आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। पुराने निवेश से दुकानदारों को आने वाले दिनों में विशेष लाभ होगा, जिससे भविष्य की टेंशन कम होगी। ये भी पढ़ें- Kaalchakra: आज से 12 राशियां होंगी मालामाल! पंडित सुरेश पांडेय से जानें गृह क्लेश दूर करने के उपाय

तुला राशि

आने वाले कुछ दिनों तक तुला राशि के जातकों के ऊपर शुक्र और चंद्र देव की कृपा बनी रहेगी। दोनों ग्रहों की विशेष कृपा से अटके काम पूरे हो जाएंगे। इसके अवाला किसी के पास पैसे भी अटके हैं, तो वो भी वापस मिल सकते हैं। जिन लोगों को एक अच्छी नौकरी की तलाश है, उनकी खोज जल्द पूरी होगी। किसी बड़ी कंपनी के साथ काम करने का मौका मिल सकता है। लव पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने से तुला राशि के लोगों का मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि

वर्क प्लेस पर माहौल आपके अनुकूल रहेगा। बॉस के साथ अनबन चल रही है, तो वो भी दूर होगी। व्यापार में वृद्धि होने से मुनाफा भी बढ़ेगा। स्टूडेंट्स जातकों का पढ़ाई में मन लगेगा। परीक्षा में भी अच्छे नंबर आने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में आने वाले कुछ दिनों तक खुशियां बरकरार रहेंगी। जीवनसाथी संग मनमुटाव चल रहा है, तो अनबन दूर होने की पूरी संभावना है। धन लाभ होने से कुंभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ये भी पढ़ें- Zodiac Signs: बुध-गुरु वक्री से 3 राशियों के जीवन में आएगा भूचाल, पैसों की कमी के कारण सेहत होगी खराब! डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Topics:

Aaj Ka RashifalAstrologychandra gocharShukra Gochar

---विज्ञापन---

© B.A.G Convergence Pvt. Ltd. 2024 : All Rights Reserved.