Kaalchakra: आज से 12 राशियां होंगी मालामाल! पंडित सुरेश पांडेय से जानें गृह क्लेश दूर करने के उपाय

Kaalchakra News24 Today: शास्त्रों में जीवन से जुड़ी हर एक समस्या के समाधान के बारे में बताया गया है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं राशि अनुसार 12 राशियों के अचूक उपायों के बारे में, जिन्हें करने से साधक के जीवन में सदा खुशहाली, धन, वैभव, यश और समृद्धि का वास होगा।

Kaalchakra News24 Today

सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा!

Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में आए दिन परेशानियां आती रहती हैं, जिसका असर उनकी सेहत, आर्थिक स्थिति, करियर और जिंदगी के छोटे से छोटे पहलू पर पड़ता है। खासतौर पर जिन लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होती है, उन्हें ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि शास्त्रों में जीवन की छोटी से छोटी परेशानी के समाधान के बारे में बताया गया है। यदि व्यक्ति उन उपायों को नियमित रूप से करता है, तो उसके जीवन में खुशहाली, समृद्धि और धन का वास रहता है।

विज्ञापन

आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय 12 राशियों के अचूक उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से साधक को पैसों की कमी, गृह क्लेश और खराब सेहत आदि समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के जातक यदि तीनमुखी रुद्राक्ष धारण करते हैं, तो इससे उनके जीवन में सकारात्मकता का वास रहेगा। इसके अलावा नियमित रूप से सूर्य देव को जल चढ़ाना भी इस राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों का स्वामी शुक्र देव को माना जाता है। इसलिए इस राशि के लोगों के लिए छहमुखी रुद्राक्ष धारण करना शुभ माना जाता है। इसी के साथ मां दुर्गा की उपासना करना भी वृषभ राशि के लोगों के लिए लाभकारी माना जाता है।

मिथुन राशि

यदि मिथुन राशि के लोगों के जीवन में सब कुछ सही नहीं चल रहा है, तो ऐसे में उन्हें भगवान गणेश की उपासना करनी चाहिए। कारोबार और करियर में सफलता पाने के लिए मिथुन राशि के लोग भगवान विष्णु की पूजा कर सकते हैं।

विज्ञापन

कर्क राशि

चंद्रमा और मंगल ग्रह को कर्क राशि का कारक माना गया है। आपके लिए दो मुखी रुद्राक्ष धारण करना शुभ रहेगा। इसके अलावा इस राशि के लोग यदि भगवान शिव की उपासना करते हैं, तो उनके जीवन में सदा सकारात्मकता का वास रहेगा।

सिंह राशि

सूर्य और मंगल देव को सिंह राशि का स्वामी माना जाता है। यदि सिंह राशि के लोग नियमित रूप से सूर्य देव की उपासना करते हैं, तो उन्हें जीवन का हर सुख प्राप्त होगा। इसी के साथ आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना भी शुभ रहेगा।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के लोग यदि चार मुखी रुद्राक्ष धारण करते हैं, तो इससे उनके जीवन में सदा खुशहाली बनी रहेगी। इसके अलावा मां दुर्गा और भगवान गणेश की उपासना करना भी इस राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा।

तुला राशि

शुक्र, शनि और बुध को तुला राशि का कारक ग्रह माना जाता है। आपके लिए छह मुखी रुद्राक्ष धारण करना शुभ रहेगा। यदि आप रोजाना शनि देव के मंत्रों का जाप करते हैं, तो आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। साथ ही बच्चों का भाग्य संवरेगा।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को यदि अपने भाग्य को मजबूत करना है, तो उन्हें भगवान शिव की उपासना करनी चाहिए। जबकि आर्थिक उन्नति और संपत्ति की प्राप्ति के लिए हनुमान जी की उपासना करना शुभ रहेगा।

धनु राशि

चंद्रमा और गुरु को धनु राशि का कारक ग्रह माना जाता है। इस राशि के लोगों के लिए पांचमुखी रुद्राक्ष धारण करना शुभ रहेगा। जबकि पारिवारिक सुख-शांति और संपत्ति के लिए भगवान विष्णु या भगवान कृष्ण की पूजा करना शुभ रहेगा।

विज्ञापन

मकर राशि

बुध, शुक्र और शनि देव को मकर राशि का कारक ग्रह माना जाता है। सेहत, आत्मविश्वास, धन और भावनात्मक संतुलन के लिए इस राशि के लोगों को शनि देव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। खासतौर पर शनिवार के दिन शनिदेव की प्रतिमा के दर्शन करें।

कुंभ राशि

वायु तत्व प्रधान कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं। यदि इस राशि के लोग सातमुखी रुद्राक्ष धारण करते हैं, तो इनका भाग्य मजबूत होगा। साथ ही आत्मविशावास बढ़ेगा। जिन लोगों के घर में हर समय तनाव का वातावरण रहता है, उन्हें मां दुर्गा की उपासना जरूर करनी चाहिए।

विज्ञापन

मीन राशि

गुरु, मंगल और सूर्य देव को मीन राशि का कारक ग्रह माना जाता है। अच्छी सेहत, आत्मविश्वास और कारोबार में वृद्धि के लिए मीन राशि के लोगों के लिए भगवान राम की उपासना करना शुभ रहेगा। इसके अलावा इस राशि के जातक हनुमान जी की उपासना भी कर सकते हैं।

पैसों की कमी, अच्छी सेहत और जीवन से जुड़ी अन्य समस्याओं से छुटकारा पाने के उपायों के बारे में यदि आप जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें। 

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ