Zodiac Signs: 15 फरवरी से इन 3 राशियों के जीवन में आएगी नई बहार, बुध-शुक्र के शुभ योग से मिलेगा धन का उपहार!

Zodiac Signs: शनिवार 15 फरवरी, 2025 को सुख-वैभव के दाता शुक्र और ग्रहों के राजकुमार आपस में एक शुभ योग बना रहे हैं, जिसे दशांक योग कहा जाता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इन दोनों ग्रहों के इस शुभ योग से 3 राशियों के जीवन में नई बहार या सकती है। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

shukra-budh-dashank-yoga

Zodiac Signs: 15 फरवरी, 2025 को 2 बजकर 24 मिनट पर के बेहद शुभ योग बना रहे हैं, जो ग्रहों की स्थिति और उनके डिग्री से निर्धारित होता है। इस योग को ज्योतिष शास्त्र में दशांक योग हैं, जिसे अंग्रेजी में सेमी क्विनटाइल (Semi Quintile) कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दशांक योग ग्रहों के बीच एक सूक्ष्म संबंध बनाता है। यह योग जातक के जीवन में छोटे-छोटे परिवर्तन लाता है, जो समय के साथ बड़े प्रभाव डालते हैं। आइए जानते हैं, दशांक योग क्या है और वे 3 राशियां कौन-सी हैं, जिनके जीवन में इस योग से असर नई बहार आएगी और इन राशियों के जातकों को धन का उपहार मिलने के योग बन रहे हैं।

विज्ञापन

दशांक योग क्या है?

ज्योतिष शास्त्र एक प्राचीन विज्ञान है, जो ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के प्रभाव को समझने में मदद करता है। इस शास्त्र में आकाशीय गोले को 360 डिग्री में विभाजित किया गया है, जिसे ‘भचक्र’ कहा जाता है। यह भचक्र 12 राशियों और 27 नक्षत्रों से मिलकर बना है। प्रत्येक राशि 30 डिग्री की होती है, जबकि प्रत्येक नक्षत्र लगभग 13 डिग्री 20 मिनट का होता है। भचक्र की 360 डिग्री का दसवां अंश 36 डिग्री होता है। ज्योतिष शास्त्र में जब दो ग्रह एक-दूसरे से 36 डिग्री के कोण पर स्थित होते हैं और एक-दूसरे को अपनी दृष्टियों से प्रभाव देते हैं, तो इस स्थिति को ‘दशांक योग’ कहा जाता है। यह योग ग्रहों के बीच एक विशेष प्रकार का संबंध बनाता है, जो जातक यानी व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है।

विज्ञापन

बुध-शुक्र के दशांक योग का राशियों पर असर

15 फरवरी से बुध और शुक्र के बीच बनने वाले शुभ दशांक योग का तीन राशियों पर विशेष रूप से सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। यह दशांक योग 3 राशियों के जीवन में नई बहार लेकर आने के योग दर्शा रहा है, जो इन राशियों के जातकों के जीवन में धन, सुख और समृद्धि के नए अवसर प्रदान करेगा। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

वृषभ राशि

प्रभाव: वृषभ राशि के स्वामी स्वयं शुक्र हैं, इसलिए शुक्र-बुध का शुभ दशांक योग इस राशि के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगा। इस योग के कारण वृषभ राशि वालों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि के योग बनेंगे। व्यापारियों को नए सौदों और ग्राहकों से लाभ मिलेगा। पुराने निवेश पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। शुक्र के प्रभाव से प्रेम संबंधों में मिठास आएगी। विवाहित जातकों के लिए यह समय रिश्तों को मजबूत करने वाला होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि बुध की स्वराशि है। शुक्र-बुध का शुभ दशांक योग इस राशि के लिए धन और सुख-सुविधाओं के नए द्वार खोलेगा। करियर में उन्नति होने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को करियर में नए अवसर मिलेंगे। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। इस योग के कारण आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य के मामले में भी यह समय अनुकूल है। पुरानी बीमारियों से राहत मिल सकती है।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए बुध-शुक्र का शुभ दशांक योग धन और सफलता के नए अवसर लेकर आने के योग दर्शा रहा है। इस योग के कारण मकर राशि वालों को अचानक धन लाभ हो सकता है। संपत्ति या जमीन से जुड़े लाभ मिलेंगे। व्यापारियों को नए ग्राहक और बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। व्यापार का विस्तार होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। पारिवारिक मामलों में सहयोग और समर्थन मिलेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ