Shiv ji ke Upay: तांत्रिक ग्रंथों में शिव के ऐसे कई उपाय बताए गए हैं जो आपको हर संकट से बचा सकते हैं। यूं तो शिव का महामृत्युंजय मंत्र व्यक्ति के समस्त कष्टों को हर लेता है परन्तु यह हर किसी के बस की बात नहीं है। ऐसे में कुछ आसान से उपाय करके आप हर संकट से मुक्ति पा सकते हैं।
श्मशान को महादेव का क्रीडास्थल माना गया है। मान्यता है कि जो श्मशान स्थित शिव की पूजा करता है, उसके जीवन में कभी कोई ग्रह अपना दुष्प्रभाव दे ही नहीं सकता है। आचार्य अनुपम जौली के अनुसार शिव के कुछ उपाय (Shivji ke Upay) तुरंत असर दिखाते हैं। ये उपाय करने में आसान हैं और कभी भी किए जा सकते हैं। इन उपायों को करने से जीवन और घर में शांति आती है। जानिए ऐसे ही उपायों के बारे में
यह भी पढ़ेंः आज ऐसे करें शिव-पार्वती की पूजा, नौकरी में मिलेगा प्रमोशन, बिजनेस में भी मुनाफा होगा
शिव के इन उपायों से बिगड़ी किस्मत भी बन जाएगी (Shiv Ji Ke Upay)
- ज्योतिष में आठवें घर को मृत्यु का घर माना गया है। यहां पर सभी ग्रह अपना अशुभ प्रभाव ही देते हैं। यहीं से व्यक्ति की मृत्यु का विचार किया जाता है। ऐसे में यदि श्मशान स्थित शिव की शरण ली जाएं तो व्यक्ति हर संकट से मुक्त हो सकता है। किसी भी दिन श्मशान में जाएं और वहां पर शिव को प्रणाम कर वहीं के पानी से स्नान करें। ऐसा करना सभी तरह की आर्थिक समस्याओं को दूर कर देता है। स्नान के बाद भी महादेव को प्रणाम करें।
- जब भी आप किसी श्मशान के पास से गुजरें तो मन ही मन वहां स्थित महादेव रूप कालभैरव का स्मरण कर उन्हें नमस्कार करें। इसके लिए आपको श्मशान में जाने की आवश्यकता नहीं है। इससे घर में घटने वाली सभी प्रकार की अशुभ घटनाएं रुक जाती हैं।
यह भी पढ़ेंः Somwar Ke Upay: सोमवार को करें रामचरितमानस का उपाय, दिखेगा साक्षात् चमत्कार
शिव के ये उपाय भी है तुरंत लाभकारी
- श्मशान स्थित कालभैरव के मंदिरों को भी जागृत माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार यदि किसी सिद्ध पुरुष या विद्वान पंडित के मार्गदर्शन में वहां स्थित भैरव जी की नियमित पूजा की जाए तो व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। भैरव को शिव का उग्र स्वरूप माना गया है। अतः इनकी पूजा में विशेष सावधानी रखनी चाहिए अन्यथा लाभ की जगह नुकसान भी हो सकता है।
- शिव का रुद्राभिषेक भी समस्त कष्टों को दूर कर देता है। अतः यदि कभी विशेष संकट की घड़ी आन पड़े तो उनका अभिषेक अवश्य कराएं। यदि नौकरी पाना चाहते हैं तो गन्ने के ज्यूस से अभिषेक करते हैं, सुख के लिए दूध से अभिषेक करते हैं। इस प्रकार अलग-अलग उद्देश्यों के लिए अलग-अलग पदार्थों से अभिषेक किया जाता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
15 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
5 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines