Shattila Ekadashi 2024 Upay: सनातन धर्म में एकादशी का बहुत ही ज्यादा महत्व है। बता दें कि साल में 12 एकादशी होती है और सभी एकादशी का अपना-अपना महत्व होता है। साथ ही सभी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है। बता दें कि माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को षटतिला एकादशी व्रत कहा जाता है।
षटतिला एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा विधि-विधान से की जाती है। मान्यता है जो जातक भगवान विष्णु की पूजा करते हैं साथ ही व्रत रखते हैं उनकी सारी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। साथ ही सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। आज इस खबर में जानेंगे षटतिला एकादशी के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के क्या आसान उपाय है।
यह भी पढ़ें- साल 2024 में कब है भीष्माष्टमी का पर्व? जानें शुभ तिथि, मुहूर्त और महत्व
कब है षटतिला एकादशी
वैदिक पंचांग के अनुसार, षटतिला एकादशी माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। माघ माह में षटतिला एकादशी की शुरुआत 5 फरवरी शाम 5 बजकर 25 मिनट पर हो रही है और अगले दिन यानी 6 फरवरी को शाम 4 बजकर 7 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। उदया तिथि के अनुसार, 6 फरवरी दिन मंगलवार को षटतिला एकादशी मनाई जाएगी।
यह भी पढ़ें- घर में तोता रखना शुभ या अशुभ, जानें क्या कहता है शकुन शास्त्र
भगवान विष्णु को कैसे करें प्रसन्न
षटतिला एकादशी के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए प्रात काल स्नान करते समय पानी में तिल डालकर नहाएं। उसके बाद भगवान विष्णु को प्रणाम करें और षटतिला एकादशी व्रत का संकल्प करें। उसके बाद भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से पूजा करें। ज्योतिषियों के अनुसार, पूजा में फूल, फल, तुलसी दल अर्पित करना चाहिए। साथ ही धूप-दीप जलाकर भगवान विष्णु के सामने भोग अर्पित करें। मान्यताओं के अनुसार, षटतिला एकादशी के दिन पितरों का तर्पण भी किया जाता है। पितरों को तर्पण करने से आशीर्वाद मिलता है।
यह भी पढ़ें- सूर्य देव की कृपा पाने के लिए करें ये खास उपाय, मान-सम्मान में होगी वृद्धि
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
16 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
22 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines