Shardiya Navratri 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, दो दिन बाद नवरात्रि व्रत की शुरुआत हो जाएगी। पंचांग के अनुसार, साल में चार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है, जो अश्विन, चैत्र, माघ और आषाढ़ महीने में पड़ती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आश्विन और चैत्र के महीने में पड़ने वाली नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा की जाती है जो भक्तों के लिए विशेष होता है। वहीं माघ और आषाढ़ की नवरात्रि तांत्रिकों और अघोरियों के लिए विशेष मानी जाती है, जिसे गुप्त नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि शारदीय नवरात्रि में किस देवी की पूजा की जाती है और किस तिथि को पड़ रही है।
प्रथम दिन
पंचांग के अनुसार, नवरात्रि का प्रथम दिन घटस्थापना शुभ तिथि 15 अक्टूबर 2023 दिन रविवार को हैं। इस दिन मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मान्यता है कि मां शैलपुत्री की पूजा करने से बुरे प्रभाव दूर हो जाते हैं। इस दिन मां शैलपुत्री के लिए भक्तों को पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
यह भी पढ़ें- नवरात्रि शुरू होने से पहले घर में लाएं 5 शुभ चीजें, माता रानी का मिलेगा भरपूर आशीर्वाद
द्वितीया तिथि
नवरात्रि के द्वितीया तिथि 16 अक्टूबर 2023 दिन सोमवार को है। इस दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी मंगल ग्रह को प्रदर्शित करती है। मान्यता है कि जो जातक मां ब्रह्मचारिणी की पूजा सच्चे मन से करता है, उसका दुख, दर्द और तकलीफे दूर हो जाती हैं। साथ ही मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के दौरान हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
तृतीया तिथि
पंचांग के अनुसार, नवरात्रि के तृतीया तिथि 17 अक्टूबर 2023 दिन मंगलवार को हैं, इस दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। मान्यता है कि चंद्रघंटा मां की पूजा करने से शुक्र ग्रह नियंत्रित करती है। इसके साथ ही शक्ति का संचार भी होता है। मां चंद्रघंटा की पूजा करते समय भूरे रंग का कपड़ा पहनना चाहिए।
यह भी पढ़ें- 14 अक्टूबर को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, ज्योतिष से जानें इस दौरान क्या करें और क्या न करें
चतुर्थी तिथि
नवरात्रि के चतुर्थी तिथि 18 अक्टूबर 2023 दिन बुधवार को है। इस दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है। कहा जाता है जो जातक सच्चे मन से मां कुष्मांडा की पूजा करता है, उसे भविष्य में आने वाली सभी विपत्तियां दूर हो जाती है। इस दिन मां की पूजा करते समय संतरे रंग का कपड़ा पहनना चाहिए।
पंचमी तिथि
पंचांग के अनुसार, पंचमी तिथि 19 अक्टूबर 2023 दिन गुरुवार को है। इस दिन मां दुर्गा के नव स्वरूप में से मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। इस दिन मां स्कंदमाता की पूजा करने से बुध ग्रह नियंत्रित होते हैं। इसके साथ ही पूजा करने से पहले सफेद रंग का कपड़ा पहनना शुभ माना जाता है।
षष्ठी तिथि
नवरात्रि के षष्ठी तिथि 20 अक्टूबर 2023 दिन शुक्रवार को हैं। इस दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि मां कात्यायनी की पूजा करने के दौरान लाल कपड़े पहनना चाहिए। ऐसा करने से मां प्रसन्न होती है।
यह भी पढ़ें- 138 साल बाद 14 अक्टूबर को बनेगा दुर्लभ योग, तीन राशियों का खुलेंगे भाग्य, जमकर होगी पैसों की बरसात
सप्तमी तिथि
पंचांग के अनुसार, सप्तमी तिथि 21 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार को हैं। इस दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। मान्यता है कि जो जातक कालरात्रि की पूजा करते हैं, उन्हें वीरता का वरदान प्राप्त होता है। कहा जाता है कि मां कालरात्रि की पूजा करते समय रॉयल ब्लू रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
अष्टमी तिथि
नवरात्रि के अष्टमी तिथि 22 अक्टूबर 2023 को हैं। इस दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि महागौरी की पूजा करने से पहले गुलाबी रंग का कपड़ा पहनना बहुत ही शुभ होता है।
नवमी तिथि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवरात्र के नवमी तिथि 23 अक्टूबर 2023 रविवार को हैं। इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मान्यता है कि सिद्धिदात्री की पूजा करते समय पर्पल रंग का कपड़ा पहनना शुभ होता है।
यह भी पढ़ें- नवरात्रि में नहीं रख पा रहें 9 दिनों का व्रत! बस एक दिन करें ये उपाय, संपूर्ण अनुष्ठान का मिलेगा फल
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
2 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
18 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines