---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

14 अक्टूबर को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, ज्योतिष से जानें इस दौरान क्या करें और क्या न करें

Surya Grahan 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण कल यानी 14 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार को लग रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस दौरान कुछ ऐसे कार्य होते हैं, जिन्हें भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। वहीं कुछ ऐसे कार्य भी होते हैं, जिन्हें अवश्य करनी चाहिए। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

---विज्ञापन---

Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण वैज्ञानिक दृष्टि से एक खगोलीय घटना है, लेकिन धार्मिक क्षेत्र में इसका काफी होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रत्येक साल सूर्य ग्रहण लगता है। सूर्य ग्रहण का असर सीधा लोगों की जिंदगी पर पड़ता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कल यानी 14 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार को साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। सूर्य ग्रहण को लेकर अलग-अलग मान्यताएं हैं। शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ से लेकर खाने-पीने की मनाही होती है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि सूर्य ग्रहण के दौरान कौन से कार्य करने चाहिए और कौन से कार्य नहीं करने चाहिए। आइए विस्तार से जानते हैं।

भूलकर भी न करें ये काम

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान किसी भी प्रकार का भोजन करना वर्जित होता है। इस दौरान कोई भी मांगलिक कार्य करना मना होता है। ऐसी मान्यता है कि जब सूर्य ग्रहण लगता है, तो उस दौरान सोना वर्जित होता है। इसके साथ ही इस समय भगवान की पूजा-पाठ भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। साथ ही इस दिन दौरान चाकू, कैंची, सुई, ब्लेड जैसी चीजों का इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- आज 8 राशि वालों पर रहेगी लक्ष्मी जी की कृपा, नौकरी-व्यापार में होगी जमकर उन्नति

जरूर करें ये काम

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान भगवान नाम का जाप करते रहना चाहिए। इसके साथ ही मन में गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को अपने पास नारियल रखना चाहिए और सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद नारियल को जल में प्रवाहित करना देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान पानी पिने का मनाही नहीं होता है। इस दौरान दवा ले सकते हैं। साथ ही अगर कोई जरूरी काम हैं, तो आप उसे कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- 138 साल बाद 14 अक्टूबर को बनेगा दुर्लभ योग, तीन राशियों का खुलेंगे भाग्य

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Oct 13, 2023 08:33 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola