138 साल बाद 14 अक्टूबर को बनेगा दुर्लभ योग, तीन राशियों के खुलेंगे भाग्य, जमकर होगी पैसों की बरसात

Surya Grahan 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, 14 अक्टूबर 2023 को सर्वपितृ अमावस्या पर सूर्य ग्रहण लग रहा है। इस दिन 138 साल बाद बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है, जिससे तीन राशियों की किस्मत चमकने वाली है। तो आइए उन तीन राशियों के बारे में जानते हैं।

surya grahan

surya grahan

विज्ञापन

Surya Grahan 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, 14 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार को साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है। पंचांग के अनुसार, इस दिन सर्वपितृ अमावस्या है। इसके साथ ही अगले दिन यानी 15 अक्टूबर दिन रविवार को नवरात्रि की भी शुरुआत होने वाला है। शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के एक दिन पहले यानी 14 अक्टूबर को तीन राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। खुशियों का माहौल बना रहेगा। ज्योतिषियों के अनुसार, यह दुर्लभ योग 138 साल बाद बनने जा रहा है। तो आइए आज इस खबर में जानते हैं सूर्य ग्रहण पर किन तीन राशियों के लिए शुभ रहेगा।

138 साल बाद बन रहा दुर्लभ योग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सर्वपितृ अमावस्या पर सूर्य ग्रहण लग रहा है, जिससे सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य और बुध कन्या राशि में रहेंगे और बुधादित्य योग बनाएंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, बुधादित्य योग 1885 में सर्वपितृ अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण लगा था। उस समय के बाद अब 2023 में लग रहा है। पंचांग के अनुसार, सूर्य ग्रहण शनिवार के दिन लग रह है। इस दिन शनि अमावस्या भी पड़ेगा।

विज्ञापन

मिथुन राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों के लिए साल का अंतिम दूसरा सूर्य ग्रहण विशेष लाभ देने वाला है। इस सूर्य ग्रहण से जातक का अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जातक के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। ऑफिस में कार्य करने वाले जातक के कार्यों की सराहना होगी। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

विज्ञापन

तुला राशि

सर्वपितृ अमावस्या पर सूर्य ग्रहण तुला राशि के जातकों की किस्मत बदलने वाली है। जातक को समाज में मान सम्मान मिलेगा। कारोबार में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है। इसके साथ ही घर में कोई मांगलिक कार्य करने के बारे में विचार बन सकते हैं।

मकर राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण विशेष लाभ हो सकता है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनके आय में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन हो सकते हैं। घरवालों का भरपूर सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से धन का लाभ हो सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ