Grah Gochar 2024: ग्रहों के गोचर के लिहाज से अक्टूबर का महीना बेहद खास है, क्योंकि इस दौरान तीन सबसे प्रभावशाली ग्रहों का राशि और नक्षत्र परिवर्तन हो रहा है। पंचांग के अनुसार, 3 अक्टूबर 2024 को कर्मफल दाता शनि शतभिषा नक्षत्र में गोचर करेंगे, जिससे शश राजयोग का निर्माण होगा। शनि के बाद 10 अक्टूबर 2024 को बुध देव तुला राशि में गोचर करेंगे, जिससे भद्र राजयोग बनेगा। अंत में कला के दाता शुक्र का भी राशि परिवर्तन होगा।
13 अक्टूबर 2024 को शुक्र देव वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे मालव्य राजयोग बनेगा। समय-समय पर इन तीनों ग्रहों के गोचर से 12 राशियों के जीवन पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा। चलिए जानते हैं उन पांच राशियों के बारे में, जिनके लिए शनि, बुध और शुक्र का गोचर अशुभ रहेगा।
मिथुन राशि
शनि, बुध और शुक्र का गोचर मिथुन राशि के जातकों के लिए अलाभप्रद सिद्ध हो सकता है। कारोबार में बड़ा घाटा होने की संभावना है। इसके अलावा कारोबारी मानसिक रूप से भी खुद को थोड़ा परेशान महसूस करेंगे, जिसका असर सेहत पर भी पड़ सकता है। आमदनी के स्रोत में कमी आने के कारण नौकरीपेशा लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- Weekly Horoscope: 30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक कैसा रहेगा ये पूरा सप्ताह?
कन्या राशि
इन तीनों ग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन के कारण कन्या राशि के जातकों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेसमैन और नौकरीपेशा जातकों का पैसा अटक सकता है, जिसके कारण घर का बजट बिगड़ जाएगा। इसके अलावा युवाओं को किसी पुरानी बीमारी के दर्द के कारण परेशानी भी हो सकती है।
वृश्चिक राशि
इस राशि के लोगों के लिए भी शनि, बुध और शुक्र का गोचर शुभ नहीं रहेगा। जो लोग पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे हैं, उन्हें तगड़ा नुकसान हो सकता है। इसके अलावा सेहत में भी गिरावट आने की संभावना है, जिसके चक्कर में अस्पताल भी जाना पड़ सकता है। स्टूडेंट जातकों को एग्जाम में अच्छे नंबर नहीं आएंगे, जिसके कारण माता-पिता की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा।
धनु राशि
शनि, बुध और शुक्र का गोचर मिथुन, कन्या, वृश्चिक राशि के अलावा धनु राशि के जातकों के लिए भी अच्छा नहीं रहेगा। निवेश से नुकसान होने के योग हैं। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिलने के योग नहीं है, जिसके कारण मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य में भी गिरावट आने की संभावना है।
कुंभ राशि
इन तीनों ग्रहों का गोचर कुंभ राशि के जातकों के लिए भी शुभ की जगह अशुभ साबित हो सकता है। स्टूडेंट जातकों को एग्जाम में असफलता मिल सकती है, जिसके कारण तनाव रहेगा। बड़े-बुजुर्गों ने यदि अपनी सेहत का खास ख्याल नहीं रखा, तो तबीयत ज्यादा खराब हो सकती है। यहां तक कि अस्पताल के चक्कर लगाने की नौबत भी आ सकती है। कुंभ राशि के जातकों के घरवालों के बीच लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: सितंबर माह का आखिरी दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 hrs agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines