Shani Nakshatra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने के लिए सबसे धीमी गति के साथ न्यायाधीश और कर्मफल दाता शनि को जाना जाता है। करीब ढाई साल बाद दंडनायक शनि ने 29 मार्च 2025 को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर किया था। इसके बाद 28 अप्रैल को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में शनि ने प्रवेश किया था। इसी नक्षत्र के दूसरे पद में शनि प्रवेश करने वाले हैं। 26 मई को शनि जयंती है और इसके 11 दिन बाद शनि द्वारा उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के दूसरे पद में प्रवेश किया जाएगा।
शनि नक्षत्र गोचर 2025
7 जून, शनिवार को शनि द्वारा नक्षत्र पद परिवर्तन किया जाएगा। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के दूसरे पद में शनि गोचर करेंगे। ऐसे में किन 5 राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं? आइए विस्तार से जानते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र प्रवेश शुभ फल के साथ रहेगा। व्यापार खूब तरक्की हासिल कर सकेंगे। नौकरी करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा और आपके काम की तारीफ भी की जाएगी। पार्टनर का पूरा सपोर्ट मिलेगा। घर या वाहन संबंधित सुख मिल सकता है। संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशहाली का माहौल बना रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए समय अच्छा रहेगा। 7 जून के बाद से लाइफ में पॉजिटिव चेंज हो सकता है। विवाह ता प्रस्ताव मिल सकता है। शादीशुदा जिंदगी में सुधार हो सकेंगे। पार्टनर के साथ रोमांस बढ़ सकेगा। सेहत पहले से अच्छी रहेगी। प्रेम संबंधित मामले में समय अच्छा रहेगा। व्यापार को बढ़ाने की योजना में सफल हो सकेंगे। रुके कार्यों को पूरा कर सकेंगे और उन काम में सफल भी हो सकेंगे।
ये भी पढ़ें- Chandra Mangal Yuti: 1 जून से पहले 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, बुध के नक्षत्र में मंगल-चंद्र बनाएंगे युति
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए शनि का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के दूसरे पद में गोचर करना फलदायी साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त कर सकेंगे। कारोबार को बढ़ाने की योजना कर सकते हैं। अधिक मेहनत का फल मिल सकेगा। घर में सुख और शांति का माहौल बना रहेगा। धैर्ये से काम करेंगे तो जल्द सफलता हासिल कर सकेंगे। नौकरी और व्यापार में लाभ हो सकेगा।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों की अच्छे दिनों की शुरुआत होने वाली है। जातकों को धन संबंधित लाभ हो सकता है। विवादों से आपकी दूरी बनी रहेगी। आपसी संबंध में सुधार हो सकेगा। जीवन को एक नए अंदाज के साथ जीना शुरू करेंगे। आपके काम की तारीफ की जा सकती है। घर वालों के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। व्यापार को बढ़ाने का सोच सकते हैं।
कुंभ राशि
शनि का उत्तराभाद्रपद के दूसरे पद में प्रवेश करना शुभ रहेगा। कुंभ राशि के लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। रुका धन वापस मिल सकता है। सामाजिक दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा। संबंध में सुधार हो सकेगा। आपकी इच्छाएं पूरी हो सकेंगी। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। नौकरी में प्रमोशन का अवसर मिल सकेगा। सोच-समझकर निर्णय लेने में भलाई रहेगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- Ganga Dussehra 2025: कब है गंगा दशहरा? जानें स्नान-दान, तिथि और शुभ मुहूर्त
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines