Ganga Dussehra 2025: कब है गंगा दशहरा? जानें स्नान-दान, तिथि और शुभ मुहूर्त

Ganga Dussehra 2025: इस साल गंगा दशहरा कब है? स्नान-दान का क्या महत्व है और गंगा दशहरा की तिथि और शुभ मुहूर्त क्या है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Ganga Dussehra 2025 | When is Ganga Dussehra | Ganga Dussehra 2025 bathing | Ganga Dussehra upay | Ganga Dussehra date| Ganga Dussehra 2025 auspicious time | Ganga Dussehra

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Ganga Dussehra Date and Time 2025: ज्येष्ठ मास की खास तिथि और पर्व में से एक शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इस दिन गंगा दशहरा का पर्व होता है और इस दिन दान, स्नान और उपाय करने का खास महत्व होता है। हिन्दू धर्म शास्त्र में गंगा दशहरा को एक महत्वपूर्ण पर्व भी कहा जाता है। इस दिन गंगा नदी में स्नान किया जाता है। साथ ही गंगा जी की पूजा-अर्चना की जाती है। आइए दशमी तिथि और गंगा दशहरा कब है? स्नान-दान महत्व और शुभ मुहूर्त क्या है? जान लेते हैं।

विज्ञापन

साल 2025 में गंगा दशहरा कब है?

हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण पर्वों में से एक गंगा दशहरा है। ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा मनाते हैं। इस साल 5 जून 2025 को गंगा दशहरा मनाया जाएगा। इस दिन गंगा नदी की पूजा करने का खास महत्व होता है। एक बड़ा पर्व है और देश-दुनिया से लोग गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं।

विज्ञापन

गंगा दशहरा तिथि और शुभ मुहूर्त

हिन्दू पंचांग के अनुसार 4 जून की रात 11 बजकर 54 मिनट पर दशमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी। 6 जून की देर रात 2 बजकर 15 मिनट तक दशमी तिथि रहेगी। उदया तिथि के मुताबिक 5 जून को गंगा दशहरा मनाया जाएगा।

गंगा दशहरा पर स्नान-दान का महत्व और मुहूर्त

गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान का खास महत्व है। इस दिन खास योग भी बन रहे हैं जिससे ये दिन अत्यंत शुभ रहेगा। 5 जून को सुबह 9 बजकर 14 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा और इस दौरान गंगा स्नान का फल मिलेगा। इसके बाद रवि योग और हस्त नक्षत्र का सहयोग बनेगा और ये समय भी गंगा स्नान के लिए लाभकारी माना जाएगा। गंगा स्नान से व्यक्ति पाप मुक्त हो सकता है और पितरों की खास कृपा पा सकता है।

विज्ञापन

गंगा दशहरा का महत्व

गंगा दशहरा के दिन स्नान और दान का खास महत्व है। मान्यता है कि इस दिन सूर्य को अर्घ्य देना भी बहुत शुभ रहता है। आरोग्य की प्राप्ति के साथ व्यक्ति पापों से दूर हो पाता है। दान करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है। गरीब या जरूरतमंद लोगों को कुछ चीजों का दान करना शुभ रहता है। जल दान, जूता, चप्पल, कपड़े, खाना आदि का दान कर सकते हैं। इससे आप रोग, पाप, दोष आदि समस्याओं से दूर रहेंगे और मोक्ष की प्राप्ति कर सकेंगे।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Numerology: दुखी होने पर अजीब रिएक्ट करती है इन 3 मूलांक के लोगों की बॉडी, जानें आपकी जन्म तारीख शामिल है या नहीं?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ