Love Rashifal: प्यार के मामले में आज कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन? पढ़ें लव राशिफल

Love Rashifal 3 August 2024: भगवान शिव और देवी पार्वती को समर्पित प्रेम का महीना चल रहा है। इन दिनों यदि कोई शादीशुदा व्यक्ति सच्चे मन से देवी-देवताओं की आराधना करता है, तो उनके जीवन में रोमांस, प्यार, विश्वास और अपनापन बना रहता है। वहीं सिंगल लोगों को उनका प्यार भी मिल सकता है। चलिए जानते हैं आज के दिन किन-किन लोगों को खुशखबरी मिलेगी।

Love Rashifal 3 August 2024

3 अगस्त का लव राशिफल

Love Rashifal 3 August 2024: प्यार एक अद्भुत, खूबसूरत और खुशनुमा एहसास है। जो व्यक्ति को कभी भी, कहीं पर भी, किसी से भी हो सकता है। जब किसी व्यक्ति को प्यार होता है, तो वह अपनी जिंदगी से जुड़ा छोटे-से-छोटा निर्णय भी दिमाग की जगह दिल से लेने लगता है।

विज्ञापन

हालांकि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में प्रेम बरकरार रहे, ये जरूरी नहीं है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र देव की कमजोर स्थिति होती है, उन्हें प्यार के मामले में कभी भी सफलता नहीं मिलती है। वहीं जिन लोगों के ऊपर शुक्र देव मेहरबान रहते हैं, उनकी लव लाइफ में सदा प्यार और रोमांस बना रहता है।

विज्ञापन

चलिए अब जानते हैं सावन के दूसरे शनिवार यानी आज 3 अगस्त 2024 का दिन रोमांस और प्यार के मामले में किन-किन लोगों के लिए यादगार रहेगा और किन्हें अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

मेष राशि

शादीशुदा लोग अपने प्यार के बीच अहंकार को न आने दें, अन्यथा पार्टनर से तकरार हो सकती है। यदि आप सिंगल हैं, तो आपकी मीठी बातों से आपका कोई दोस्त आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है। अगर सब कुछ सही रहा, तो धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में भी बदल सकती है।

विज्ञापन

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 4

विज्ञापन

वृषभ राशि

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी। शादीशुदा लोगों को पार्टनर के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा, जिससे पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी।

विज्ञापन

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

मिथुन राशि

बीते कई दिनों से यदि आपके और पार्टनर के बीच मनमुटाव चल रहा है, तो शाम तक झगड़ा सुलझने की संभावना है। सिंगल लोग अगर किसी दोस्त से प्रेम करते हैं, तो उनसे अपनी भावनाओं को प्रकट करने के लिए शनिवार का दिन उत्तम है।

शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

कर्क राशि

शादीशुदा लोगों के जीवन में दोबारा प्रेम विकसित होगा, जिसके कारण मनमुटाव धीरे-धीरे कम होने लगेगा। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में मौजूद लोगों को पार्टनर के साथ सुकून के पल व्यतीत करने का शानदार अवसर मिलेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 6

विज्ञापन

सिंह राशि

शनिवार को शादीशुदा लोग पार्टनर को अपनी इच्छाओं के बारे में बताएंगे, तो आप दोनों के बीच आया मनमुटाव कम होगा और रिश्ते में गहराई आएगी। सिंगल लोगों से उनका करीबी दोस्त प्रेम का इजहार कर सकता है।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 9

कन्या राशि

पिछले दिनों यदि आपने अपने किसी दोस्त को प्रपोज किया था, तो शाम तक सकारात्मक जवाब मिलने की संभावना है। शादीशुदा लोगों के पार्टनर संग शारीरिक संबंध मजबूत होंगे।

विज्ञापन

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 1

विज्ञापन

तुला राशि

भावनात्मक तौर पर शादीशुदा लोगों का जीवनसाथी संग संबंध गहरा होगा। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का पार्टनर से झगड़ा खत्म होगा और जीवन में पुनः प्रेम का आगमन हो सकता है।

शुभ रंग- गोल्डन

विज्ञापन

शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि

पिछले कई दिनों से पार्टनर और आपके बीच गलतफहमियां बढ़ती जा रही हैं, तो उन्हें दूर करने के लिए शनिवार रात को उनसे वार्तालाप करने का समय उपयुक्त है। ऑफिस के काम के चलते यदि आप अपने पार्टनर को अनदेखा कर रहे हैं, तो इस बात को लेकर शादीशुदा लोगों की जीवनसाथी से लड़ाई हो सकती है।

विज्ञापन

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 3

विज्ञापन

धनु राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का पार्टनर उनके लिए सरप्राइज प्लान कर सकता है, जिसके कारण आप दोनों का दिन यादगार रहेगा। सिंगल लोगों के मन में यदि किसी दोस्त को लेकर आकर्षण का भाव उत्पन्न हो रहा है, तो उन्हें अपनी भावनाओं के बारे में बताने के लिए शनिवार का दिन उपयुक्त है।

शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 5

मकर राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोगों को पार्टनर से धोखा मिल सकता है, जिसके कारण तनाव रहेगा। प्यार के मामले में विवाहित लोगों के लिए भी शनिवार का दिन कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। जीवनसाथी से बेवजह तकरार हो सकती है।

विज्ञापन

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 7

विज्ञापन

कुंभ राशि

हाल ही में जिन लोगों का ब्रेकअप हुआ है, वह सब कुछ भूलकर नई शुरुआत करने का प्रयास करें। अन्यथा मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। वहीं जो लोग अभी भी रिलेशनशिप में हैं, उनकी पार्टनर से किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है। इसी वजह से पूरे दिन आपका मूड खराब रहेगा। शादीशुदा लोगों का दिन रोजाना की तरह ही मिलाजुला रहने की संभावना अधिक है।

शुभ रंग- लाल

विज्ञापन

शुभ अंक- 3

मीन राशि

यदि आप किसी को पसंद करते हैं, लेकिन उन्हें अपनी भावनाओं के बारे में बताने से डर रहे हैं, तो शाम में बेझिझक उनसे प्यार का इजहार कर दें। सकारात्मक जवाब ही मिलेगा। शादीशुदा लोग कुछ समय अपने पार्टनर के साथ व्यतीत जरूर करें, अन्यथा धीरे-धीरे आप दोनों के रिश्ते में खटास आ सकती है।

विज्ञापन

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शास्त्रों पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ