15 नवंबर से चमक उठेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मार्गी होने के बाद शनि फिर बनाएंगे 'शश राजयोग'

Shani Margi 2024: कुंभ और मकर राशि के स्वामी शनिदेव एक राशि से दूसरी राशि में लगभग ढाई साल बाद राशि परिवर्तन करते हैं। अभी वे कुंभ राशि में वक्री हैं और 15 नवंबर से सीधी चाल चलेंगे और फिर से शश राजयोग का निर्माण करेंगे, जिसका सबसे अधिक लाभ 5 राशियों हो सकता है।

SHANI (2)

Shani Margi 2024: 30 जून, 2024 से उल्टी चाल चल रहे शनिदेव दिवाली के बाद 15 नबंवर मे मार्गी होने जा रहे हैं। लगभग 139 दिन तक वक्री रहने के बाद इस तारीख से वे सीधी चाल चलेंगे। बता दें, जब शनिदेव ने कुंभ राशि में प्रवेश किया था, तब उहोंने पंच महापुरुष के 5 राजयोगों में से एक ‘शश राजयोग’ का निर्माण किया था। यह राजयोग तब बनता है, जब शनिदेव अपनी राशि (स्वराशि), मूल त्रिकोण राशि में स्थित होते हैं। कुंभ उनकी मूल त्रिकोण राशि है। शनि के वक्री होने से यह राजयोग भंग हो गया था, जो उनके मार्गी होने के बाद फिर बहाल हो जाएगा। इस राजयोग के शुभ प्रभाव से 5 राशियों के जातकों का भाग्योदय हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के जीवन पर शनि देव के शश राजयोग का असर बेहद लाभकारी होने की संभावना है। आपकी आमदनी में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हो सकती है। आपके उचित प्रयास से इनकम के नए रास्ते सामने आएंगे। शेयर बाजार में निवेश का अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा। विदेश से व्यापार करने वाले जातक कारोबारियों को खास फायदा होने की संभावना है।

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए शश राजयोग का बनना बेहद फलदायी होने के योग दर्शा रहा है। आकस्मिक धनलाभ होने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों का सैलरी के साथ प्रमोशन हो सकता है। आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि होने के योग हैं। आर्थिक मामलों में आत्‍मनिर्भर होंगे। अविवाहित जातकों की शादी हो सकती है। परिवार का माहौल बहुत ही सहयोगपूर्ण रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए शनिदेव का शश राजयोग लाभदायी सिद्ध हो सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जो प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों फ्रंट पर लाभकारी सिद्ध होंगी। निवेश करने के लिए यह समय बढिया है। प्राइवेट जॉब करने वालों की तरक्की होने के योग हैं। कारोबारी यात्राएं लाभकारी होंगी। दांपत्य जीवन और सुख उत्तम रहेगा।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के जीवन पर शनि देव के शश राजयोग का सकारात्मक असर अधिक होगा। धार्मिक कार्य से जुड़े जातकों की आमदनी बढ़ेगी। व्यवसाय में आपको लोगों का भरोसा प्राप्त होगा। पुरानी बीमारी से मुक्ति मिलने के योग हैं। परिवार का सहयोग और समर्थन बना रहेगा। स्वास्थ्य समस्याओं से निजात मिलेगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के जीवन पर शनिदेव के शश राजयोग का अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। कारोबार में तरक्की होने के योग हैं, बिजनस से अच्‍छी कमाई होगी। नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं को पसंद की जॉब मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों ऑफिस में बोनस के साथ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। धन संकट दूर होने से मानसिक तनाव दूर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ