Shani ki Sidhi Chaal: शनि की सीधी चाल 3 राशियों को बनाएगी मालामाल; 40 दिन बाद दूर होंगे सारे कष्ट!

Shani ki Sidhi Chaal: 30 जून, 2024 को कर्मफल के स्वामी शनिदेव वक्री हुए थे। आज से 40 दिन बाद 15 नवंबर को वे मार्गी होकर सीधी चाल चलेंगे। शनि के मार्गी होने से सभी राशियों पर सकारात्मक असर होगा, लेकिन 3 राशियों की किस्मत पलट सकती है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

Shani-ki-Sidhi-Chaal

Shani ki Sidhi Chaal: वैदिक ज्योतिष के सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली ग्रहों में से एक शनि ग्रह ने रविवार 30 जून की रात 12 बजकर 35 मिनट पर वक्री होकर अपनी चाल बदल ली थी। कर्मफल के स्वामी शनिदेव कुंभ राशि में वक्री हुए थे और इसी राशि में 139 दिनों तक उल्टी चलने के बाद 15 नवंबर की शाम में 7 बजकर 51 मिनट पर मार्गी होकर सीधी चाल चलेंगे। बता दें कि वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के वक्री होने को अच्छा नहीं माना गया है।

विज्ञापन

न्याय के देवता शनिदेव के मार्गी होने से सभी राशियों को लाभ होगा, लेकिन 3 राशियों को सारे कष्टों से मुक्ति मिलेगी और वे जीवन के हर क्षेत्र में सफल होंगे। इन राशियों को करियर, नौकरी, व्यापार आदि में उन्नति के अच्छे मौके मिलेंगे। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन में क्या-क्या सकारात्मक बदलाव आएंगे?

विज्ञापन

मार्गी शनि का राशियों पर असर

कर्क राशि

15 नवंबर के बाद शनि के मार्गी होने से कर्क राशि जातकों में आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप अधिक दृढ़ निश्चयी बनेंगे और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिक फोकस रहेंगे। व्यापार में आमदनी में वृद्धि के योग बन रहे हैं। पुराने बकाया की वसूली हो सकती है। नौकरी में पदोन्नति या वेतन वृद्धि मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। उद्योग-धंधों में वृद्धि होगी। पुराने कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। नए निवेश लाभदायक रहेंगे। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है।

विज्ञापन

धनु राशि

शनिदेव के सीधी चाल चलने से धनु राशि के जातकों के जीवन काफी सकारात्मक बदलाव आएंगे। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। उद्योग-धंधे में उत्पादन और बिक्री में वृद्धि होगी। खुदरा बिजनेस में ग्राहकों की संख्या में वृद्धि होगी। स्टूडेंट जातकों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। मैरिड लाइफ में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ में विवाह के योग बन सकते हैं। हेल्थ अच्छी रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जो जातक पिछले कई महीनों से हेल्थ और फाइनेंस दोनों मोर्चे पर जूझ रहे थे। शनि के मार्गी होने से उनके जीवन में काफी सकारात्मक बदलाव आएंगे। आप मानसिक रूप से बेहद मजबूत होंगे और चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य और धन संकट से जुड़े सारे कष्टों से मुक्ति मिलने के आसार हैं। कारोबारी यात्राओं से लाभ होगा। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। नए निवेश लाभदायक रहेंने से कर्ज और लेनदेन में राहत मिलेगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ