Shani ki Sade Sati: शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से कैसे पाएं मुक्ति, जानें चमत्कारी उपाय

Shani ki Sade Sati: ज्योतिष शास्त्र के जब व्यक्ति के ऊपर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या होती है तो व्यक्ति का जीवन परेशानी में बीतता है। आज इस खबर में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति पाने के उपाय के बारे में बताते हैं। आइए जानते हैं।

Shani ki Sade Sati
विज्ञापन

Shani ki Sade Sati Upay: सभी ग्रहों में शनि देव को न्याय का देवता माना गया है। साथ ही इन्हें हिंदू धर्म में विधि-विधान से पूजा भी जाता है। कहा जाता है कि शनि देव व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर दंड या पुरस्कार देते हैं। साथ ही उन्हें वरदान भी देते हैं, इसलिए इन्हें कर्मफल के दाता भी कहा जाता है। वैदिक शास्त्र के अनुसार, किसी भी व्यक्ति के जीवन में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू होता है। तो व्यक्ति के जीवन में हलचल शुरू होने लगता है। साथ ही कई तरह की समस्याएं भी आने लगती हैं।

शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या कितने सालों तक रहती हैं

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब किसी राशि में शनि देव प्रवेश करते हैं तो तकरीबन उस राशि में ढाई साल तक रहते हैं। बता दें कि शनि देव का गोचर तीन भाव में चलता है साथ ही इसकी पूरी अवधि साढ़े सात वर्ष की होती है। इसलिए शनि के राशि परिवर्तन में लगे समय को साढ़ेसाती और ढैय्या के नाम से जाना जाता है।

Advertisment

शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति पाने के उपाय

आपको बता दें कि शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति पाने के उपाय ज्योतिष शास्त्र में दिया गया है। आज इस खबर में जानेंगे कि शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति कैसे पा सकते हैं। साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति पाने के लिए क्या क्या उपाय करने चाहिए। इन सभी के बारे में विस्तार से जानेंगे।

विज्ञापन

सरसों के तेल के चमत्कारी उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव को सरसों का तेल बहुत ही प्रिय है। इसलिए इन पर सरसों का तेल मुख्य रूप से चढ़ाया जाता है। मान्यता है कि जो लोग शनिदेव पर सरसों का तेल अर्पित करते हैं, उन्हें अनुकूल परिणाम मिलते हैं। साथ ही ढैय्या और साढ़ेसाती से मुक्ति भी मिलती है। बता दें कि सरसों के तेल के और भी उपाय किए जाते हैं जैसे- एक लोहे के पात्र में सरसों का तेल लेकर उसमें एक रुपए का सिक्का डालकर उसमें अपना चेहरा देखें। इसके बाद सरसों के तेल को किसी गरीब को दान में दे दें। या फिर उसी तेल से पीपल पेड़ के नीचे रख दें। ऐसा करने से साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति मिलती हैं।

विज्ञापन

दूसरा उपाय

ज्योतिषियों की मानें तो लोहे के भी कुछ उपाय करने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति मिल जाती है। ऐसे में आपको एक लोहे के बर्तन जैसे (तवा, कड़ाही) का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन चीजों का दान करने से कुंडली में बनने वाले दुर्घटना के योग टल जाते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ