3 अक्टूबर तक 5 राशियों के लिए बेहद लकी हैं शनिदेव, पूरे होंगे रुके हुए हर कार्य

Shani ki Chaal: वैदिक ज्योतिष में शनि की चाल पर पैनी दृष्टि रखी जाती है, न केवल राशि बल्कि उनके नक्षत्र गोचर का भी विशेष अध्ययन किया जाता है। शनि अभी पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं और वे 3 अक्टूबर को शतभिषा नक्षत्र में जाएंगे। तब तक वे 5 राशियों के लिए बेहद लकी सिद्ध होने वाले हैं। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

Shani-ki-Chaal-2024

Shani ki Chaal: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, कुंडली में शनि ग्रह का शुभ राशि और नक्षत्र में होना भाग्योदय का कारण बनता है। यही कारण है कि समय-समय पर शनि ग्रह के राशि और नक्षत्र परिवर्तन से यानी शनि की चाल से जातकों (व्यक्तियों) के भाग्य में उतार-चढ़ाव आता रहता है। बता दें कि सभी नवग्रहों में शनिदेव सबसे धीमी गति से चलते हैं, लेकिन उनका असर सभी राशियों पर अन्य ग्रहों की तुलना में सबसे तेज और व्यापक होता है।

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शनि ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन से देश-दुनिया समेत सभी राशियों की जातकों के जीवन पर व्यापक और गहरा असर होता है। वर्तमान में शनिदेव पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। इस नक्षत्र में शनि गोचर बेहद शुभ माना गया है। यह जातकों को सही मार्ग पर चलने के प्रेरित करता है। इसके बाद शनिदेव 3 अक्टूबर को शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शनिदेव 3 अक्टूबर तक 5 राशियों के लिए बेहद लकी साबित होने वाले हैं। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मेष राशि:

आपके साहस, पराक्रम और विवेक में वृद्धि होगी। इनकम में बढ़ोतरी के लिए आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। आय में वृद्धि से जीवन के रहन-सहन का स्तर सुधरेगा। व्यापार में लाभ होने से आप इसकी विस्तार योजना पर काम करेंगे, जो लाभदायक सिद्ध होगा। नई गाड़ी या अपना मकान लेने के लिए यह उत्तम समय है।

कर्क राशि:

आपकी मानसिक बेचैनी में कमी आने की संभावना है। इसका सकारात्मक असर आपके काम-काज पर पड़ेगा। व्यापार-वाणिज्य में उछाल आने के योग बन रहे हैं। जो स्टूडेंट अंतर्मुखी हैं, उनकी कम्यूनिकेशन स्किल बढ़ेगी। धन की आमद तेज होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लाइफ पार्टनर का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

विज्ञापन

सिंह राशि:

कारोबारी यात्रा के योग हैं, जो लाभकारी हो सकती हैं। स्टूडेंट्स को एग्जाम में सफलता प्राप्त होगी। उच्च शिक्षा के लिए अच्छे संस्थान में एडमिशन हो सकता है। शेयर मार्केट में पैसा लगाने के लिए यह सही समय है। व्यापार लाभ का मार्जिन बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन और सत्ता में आपकी भागीदारी बढ़ेगी।

धनु राशि:

जीवन में आर्थिक प्रगति के योग बन रहे हैं। धन का प्रवाह तेज होगा। लाइफस्टाइल चेंज होगा, पारिवारिक खुशियां बढेंगी। नए कार्य या व्यापार की शुरुआत हो सकती है। रिश्तेदारों से सहयोग प्राप्त होगा। स्टूडेंट्स को परीक्षा में अच्छे नंबर और रैंक आएंगे। बड़े कारोबारियों को अच्छे मैनेजर मिलने से व्यापार में मजबूती आएगी।

विज्ञापन

कुंभ राशि:

आपके जीवन में सुख और शांति का विकास होगा। भौतिक सुविधाएं बढेंगी। घर में नया वाहन आने के योग हैं। घर के किसी बुजुर्ग की तबीयत में सुधार होने से चिंता में कमी आएगी। मित्रों की सहायता से रुके हुए काम संपन्न होंगे। बिजनेस में तेजी आएगी, प्रॉफिट में उछाल आएगा। ससुराल पक्ष से लाभ होने योग हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ