Shani Jayanti 2026: प्राचीन काल में ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर शनि महाराज का जन्म हुआ था, जिसके बाद से हर साल इस तिथि पर शनि जयंती मनाने की परंपरा शुरू हो गई. इस बार 16 मई 2026 को शनि जयंती मनाई जाएगी, जिसे शनिश्चरी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है. मान्यता है कि इस दिन शनि देव की पूजा और व्रत रखने से जीवन में स्थिरता आती है. साथ ही पापों से मुक्ति मिलती है. हालांकि, इस बार शनि जयंती के दिन शोभन योग भी बन रहा है, जिसका शुभ प्रभाव कई राशियों के जीवन पर पड़ेगा.

यहां पर आप उन 4 राशियों के बारे में जानेंगे, जिन्हें शनि जयंती पर शोभन योग से लाभ होने की संभावना अधिक है.

---खबर नीचे जारी है---

कर्क राशि

नौकरी की तलाश में भटकना खत्म होगा क्योंकि रोजगार मिलेगा. जिन लोगों का खुद का बिजनेस है, उन्हें चुनौतियों का सामना नहीं करना पड़ेगा. बता दें कि इस दौरान मुनाफा तो बढ़ेगा ही, साथ ही आपका कारोबार दूर-दूर तक फैलेगा.

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Best Zodiac Matches: कौन सी राशियां एक-दूसरे के लिए Perfect होती हैं? देखें राशि मैचिंग की पूरी लिस्ट

---खबर नीचे जारी है---

तुला राशि

कार्यक्षेत्र में बार-बार चुनौतियों का सामना आपको नहीं करना पड़ेगा, बल्कि हर समस्या का समाधान मिलेगा. इस दौरान विरोधी भी आपके काम में रुकावट पैदा नहीं करेंगे. घर के वातावरण की बात करें तो वो शनि जयंती के आसपास सुखमय रहेगा.

---खबर नीचे जारी है---

वृश्चिक राशि

कर्क और तुला के अलावा वृश्चिक राशि वालों के जीवन में भी शनि जयंती पर बनने वाले शोभन योग के प्रभाव से सकारात्मक बदलाव आएगा. यदि आप किसी कार्य को करने के लिए मेहनत करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी. साथ ही इनकम बढ़ेगी और सुख-साधनों में वृद्धि होगी.

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Shani Gochar 2026: शनिश्चरी अमावस्या तिथि के खत्म होते ही बदलेगी शनि की चाल, इन 5 राशियों को मिलेगा न्याय और पूरे होंगे कई अरमान

मकर राशि

शोभन योग का शनि जयंती पर बनना मकर राशि वालों के लिए शुभ रहेगा. इस दौरान किसी भी चीज का मानसिक तनाव आपके ऊपर नहीं रहेगा, बल्कि सेहत में सुधार होगा. इसके अलावा फिजूलखर्ची में गिरावट आएगी.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.