Shani Gochar: शनि ग्रह वैदिक ज्योतिष के एक सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली ग्रह हैं। हालांकि सभी 9 ग्रहों में इनकी गति सबसे धीमी है, लेकिन इनका असर स्थायी और दूरगामी होता है। शनिदेव इस समय अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान हैं। 29 मार्च 2025 को शनि कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, शनि के राशि परिवर्तन से 3 राशियों की बंद किस्मत का ताला खुल सकता और इन राशियों के घर पैसे की बारिश हो सकती हैं। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?
कर्क राशि
अभी कर्क राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या चल रही है। ढैय्या के असर से इनके जीवन में काफी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। जैसे ही शनिदेव कुंभ राशि को छोड़कर मीन राशि में जाएंगे, इस राशि के लोगों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। इसके बाद से कर्क राशिवालों के भाग्योदय शुरू हो सकता है। करियर, व्यापार और नौकरी में जबरदस्त सफलता मिलने प्रबल योग हैं। धन के उपायों और प्रयासों से सभी आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी।
ये भी पढ़ें: Temples of India: जिंदा लड़की की समाधि पर बना है वाराणसी का यह मंदिर, दिल दहला देने वाला है इतिहास!
वृश्चिक राशि
कर्क राशि की तरह वृश्चिक राशि पर भी शनि की ढैय्या चल रही है। आपके ऊपर से भी ढैय्या का असर तब समाप्त हो जाएगा, जब शनि मीन राशि में गोचर करेंगे। ढैय्या से मुक्ति मिलने के बाद आपको जीवन की उथल-पुथल से छुटकारा प्राप्त होगा। आपके आत्मविश्वास और साहस में बढ़ोतरी होगी। आपके काम करने के तरीके में सकारात्मक बदलाव आएगा। इनकम के एक से अधिक स्रोत विकसित होने से धन की आमद तेज होगी। परिवार के लोगों और दोस्तों की सहायता से आपका अपना काम शुरू हो सकता है।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों को ऊपर इस समय शनि की साढ़ेसाती प्रभावी है। साढ़ेसाती के तीसरे और अंतिम चरण में उलझे मकर राशि के लोग अपने जीवन से असंतुष्ट हैं, जो शनि के कुंभ से मीन राशि में जाने के बाद खत्म हो जाएगा। मकर राशि के लोगों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिलने बाद कुछ समय में ही उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। आपके उचित प्रयासों से हर फील्ड में सफलता के नए द्वार खुल सकते हैं। धन कमाने के आपके प्रयास तेज होने से जल्द ही धन संकट दूर हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें: Vamana Jayanti 2024: धरती पर होता राक्षसों का राज, यदि विष्णु न लेते वामन अवतार, जानें रोचक कथा
ये भी पढ़ें: Mahalaya 2024: महालया क्या है, नवरात्रि से इसका क्या संबंध है? जानें महत्व और जरूरी जानकारियां
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
शनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
1 day agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
5 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
7 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
8 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines